फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two female friends fell from the roof under suspicious circumstances

Noida News: संदिग्ध हालात में छत से गिरीं दो महिला मित्र, एक की मौत

Wed, 08 Oct 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Two female friends fell from the roof under suspicious circumstances
-आखिरी बार युवती के भाई ने दोनों को छत पर साथ टहलते हुए देखा था
विज्ञापन

-पुलिस को हादसे की आशंका, सीसीटीवी कैमरे के जरिए जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हौजकाजी इलाके में मंगलवार रात छत पर टहल रहीं दो महिला मित्र संदिग्ध हालात में चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। दोनों को गंभीर हालत में लोकनायक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 25 साल की सुनीता को मृत घोषित कर दिया। 19 साल की तृप्ति का इलाज चल रहा है। वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला कि पड़ोसी होने के नाते दोनों में गहरी दोस्ती थी। अभी तक की जांच में पुलिस हादसे की आशंका जता रही है।
मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है। पुलिस को रात पौने नौ बजे एक लड़का और लड़की के छत से छलांग लगाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस हौजकाजी के हकीम बक्का चौक पहुंची। पुलिस को वहां सुनीता गंभीर अवस्था में पड़ी मिली। उसके सिर में गंभीर चोट थी। पता चला कि तृप्ति के परिवार वाले उसे लोक नायक अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस सुनीता को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनीता घटनास्थल के पास ही अपने परिजनों के साथ रहती थी। इसके पिता का नाम रमेश है। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य हासिल किए। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि तृप्ति बयान देने की हालत में नहीं है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सुनीता सीधा नीचे आकर गिरी जबकि तृप्ति गिरने के दौरान तार में उलझ गई थी।
विज्ञापन

-----
फरवरी माह में हुई थी सुनीता की शादी
सुनीता के पिता रमेश ने पुलिस को बताया कि सुनीता की शादी इसी साल फरवरी माह में यूपी निवासी कपिल से हुई थी। शादी के सात आठ दिन पहले ही सुनीता को लकवा हो गया था। शादी के बाद पिता उसे इलाज करवाने के लिए दिल्ली लेकर आ गए थे। उसके बाद से वह अपने परिजनों के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दोनों सहेलियां छत पर करती थीं बातें
आस पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि दोनों सहेली थी और अकसर घरों की छतों पर साथ-साथ टहलती थीं। तृप्ति के भाई ने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ देर पहले वह छत पर गया था और अपनी बहन को देर होने की बात कहकर नीचे आने के लिए कहा था। उस दौरान दोनों बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed