फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two drowned in canal

नहर में नहाने गए बीटेक छात्र सहित दो डूबे

Thu, 01 Aug 2019 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
two drowned in canal
नहर में नहाने गए बीटेक छात्र समेत दो डूबे
विज्ञापन

दादरी। डासना जेल के पास नहर में नहाने गए बीटेक छात्र और उसके दोस्त डूब गए। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र कल्दा माइनर नहर से पुलिस ने छात्र का शव बरामद किया है। जबकि एक अन्य का शव डासना के पास से ही बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार कानपुर के बर्रा निवासी निखिल सचान पुत्र धीरेंद्र सचान गाजियाबाद निवासी बहन लाली के पास रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह गाजियाबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार को वह अपने दोस्त रोहित निरूला के साथ डासना जेल के पास नहर में नहाने गया था। नहाते समय दोनों दोस्त पानी में डूब गए। आसपास के लोगों ने डूबने के लिए शोर मचाया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई, बुधवार को निखिल सचान का शव पुलिस ने बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्दा माइनर नहर से बरामद कर लिया गया। वहीं रोहित निरूला का शव पुलिस ने डासना के पास से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने के बाद निखिल के चचेरे भाई पुलकित, बहन लाली, बहनोई पीयूष आदि मौके पर पहुंचे। तीनों ने शव की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed