{"_id":"6b0c28f26d201ba8d10c8531","slug":"gandharva-band-and-bundeli-folk-song-performances-enthralled-the-audience-grnoida-news-c-1-noi1095-4982252-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गंधर्व बैंड और बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गंधर्व बैंड और बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-110 महर्षि नगर स्थित महर्षि आश्रम में आयोजित भारत उत्कर्ष महायज्ञ में रविवार को हजारों श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने महायज्ञ में भाग लिया। सुबह से ही 108 कुंडीय देवी भगवती सहस्र महायज्ञ में आहुतियां देने और मां भगवती के दर्शन के लिए भीड़ जुटी। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को खास बनाया। महर्षि यूनिवर्सिटी के गंधर्व बैंड और झांसी के बुंदेली लोकगायक हीरालाल की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
महर्षि यूनिवर्सिटी के गंधर्व बैंड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। बैंड के कलाकार रोशन, सताक्षी, लाव्यांश और दीवित ने सुरीली आवाज और संगीत के जरिए मां भगवती का आह्वान किया। भक्ति संगीत की मधुर धुनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। वहीं, झांसी से पहुंचे बुंदेली लोकगायक हीरालाल ने पारंपरिक बुंदेली लोकगीतों, मां भगवती की स्तुति और भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी गायकी पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
परिसर में रेत से निर्मित शक्तिपीठ, कला गांव, भव्य रेत कला प्रदर्शनी, भारत आरोग्य मेला, पुस्तक मेला, गोसेवा प्रकल्प और अन्न क्षेत्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महायज्ञ पांच दिसंबर तक महर्षि आश्रम, महर्षि नगर में चलेगा। पांच दिसंबर को भव्य पूर्णाहुति के साथ आयोजन का समापन होगा।