{"_id":"6406a55880649dc27009e466","slug":"two-dog-shelters-in-the-city-will-be-functional-till-march-10-noida-news-c-1-gnd1002-326684-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शहर में दो डॉग शेल्टर में 10 मार्च तक होंगे क्रियाशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शहर में दो डॉग शेल्टर में 10 मार्च तक होंगे क्रियाशील
विज्ञापन
10 मार्च से शुरू होंगे दो डॉग शेल्टर , बीमार पशुओं के लिए बनाएंगे एनिमल शेल्टर
-समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टर-50 और 135 में निर्मित डॉग शेल्टर का संचालन 10 मार्च से शुरू कर दिया जाएगा। सोमवार को सीईओ रितु माहेश्वरी ने डॉग शेल्टर को शुरू करने के बाबत अधिकारियों को समीक्षा बैठक में निर्देश दिए। इसके संचालन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं 9 मार्च तक पूरी कर ली जाएंगी। इसके अलावा बीमार पशुओं के इलाज के लिए एक अन्य एनिमल शेल्टर संचालन किया जाएगा। सीईओ ने शेल्टर के लिए प्रस्तावित स्थल के प्रस्ताव एवं संचालन करने वाली एजेंसी के लिए आवेदन का प्रपत्र 10 दिन में तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
पालतू कुत्तों के पंजीकरण अभियान चलाकर 15 मार्च तक जारी रहेगा। वहीं नालों में बहने वाले मैटैरियल को रोकने के लिए बार स्क्रीन लगाई जाएगी। जबकि वॉल पेंटिंग का काम 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। समीक्षा बैठक में कहा गया कि नोएडा के अलग-अलग बाजारों में नए डस्टबिन लगेंगे। महत्वपूर्ण स्थलों पर स्टेनलेस स्टील के डस्टबिन लगेंगे। अलग-अलग बाजारों व गांवों में नए शौचालय बनेंगे। इन शौचालयों को बीओटी के आधार पर दिया जाएगा। इसके अंतर्गत जो एजेंसी इसे बनाएगी। वही इसे चलाएगी और अपने पैसे वसूल करेगी। कुछ वर्ष बाद इसे प्राधिकरण ले लेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के उपाय किए जाएंगे। कूड़ा डालने वालों पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी और पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के शोधित जल से कार धोने का काम किया जाएगा। इसके लिए एजेंसी लगाई जाएगी। जो कर्मचारी क्षेत्र में काम नहीं करेंगे उनकी सेवाएं समाप्त करने की बात कही गई। जिन बड़े कूड़ा उत्पादकों ने अब तक अपने परिसरों में कूड़े के निस्तारण के उपाय नहीं किए हैं। उन पर भविष्य में कार्रवाई होगी।