{"_id":"65dfe4a39000978cee08fb37","slug":"two-days-left-to-apply-for-amar-ujala-taal-battle-of-bands-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ताल: खुद के हुनर को दुनिया के सामने लाने का मौका, आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ताल: खुद के हुनर को दुनिया के सामने लाने का मौका, आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन बाकी
Thu, 29 Feb 2024 07:28 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 29 Feb 2024 07:28 AM IST
सार
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के अलावा स्वतंत्र म्यूजिक बैंड संचालक भी आवेदन कर रहे हैं। अभी तक नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली और गाजियाबाद से अधिकतम आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला ताल: बैटल ऑफ बैंड्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुर-लय-ताल के संगम और खुद के हुनर को दुनिया के सामने लाने के लिए युवाओं को एक मार्च तक मौका है। इसके लिए अमर उजाला ताल: बैटल ऑफ बैंड्स में हर रोज आवेदन बढ़ रहे हैं। यह दिखाता है कि आयोजन के लिए युवाओं के उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के अलावा स्वतंत्र म्यूजिक बैंड संचालक भी आवेदन कर रहे हैं। अभी तक नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली और गाजियाबाद से अधिकतम आवेदन आए हैं। इनमें आईआईटी दिल्ली, हिन्दू कॉलेज, जाकिर हुसैन कॉलेज, खालसा कॉलेज, हंसराज कॉलेज, शारदा और एमिटी विश्वविद्यालय जैसे संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
स्क्रीनिंग के समय ही तीन सदस्यीय जूरी के सामने इनमें से 10 श्रेष्ठ बैंड को चुनने की चुनौती होगी। चुने गए 10 श्रेष्ठ बैंड के बीच फिनाले होगा। फिनाले की तारीख की सूचना अलग से दी जाएगी। अब भी मौका है कि आप अपने म्यूजिक बैंड की एंट्री करा सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे करें अपने म्यूजिक बैंड का आवेदन
बैटल ऑफ बैंड्स में शामिल होने के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर लगे पोस्टर या अखबार में छपी खबर में मौजूद क्यू-आर कोड को मोबाइल से स्कैन करना होगा।
अमर उजाला बेहतरीन मंच उपलब्ध करा रहा है। हमें श्रेष्ठ-10 में चुने जाने का यकीन है। - पार्थ शर्मा, पीबी एंड जे बैंड, हिन्दू कालेज, दिल्ली
फिनाले में जीत हासिल करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। लाइव परफॉर्मेंस का इंतजार है। - सयान, नथिंगलेस बैंड, एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा