{"_id":"6880fc51c22b3ad25c020362","slug":"two-criminals-involved-in-theft-and-snatching-shot-in-police-encounter-noida-news-c-1-gnd1002-3201115-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस मुठभेड़ में चोरी और स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस मुठभेड़ में चोरी और स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों को लगी गोली
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, दो चेन और एक चोरी की बाइक बरामद, साथियों की तलाश जारी
28 केस दर्ज हैं आरोपियों के खिलाफ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस के साथ मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों गाजियाबाद निवासी रविंद्र कसाना और दिल्ली निवासी पुनीत अरोड़ा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों बाइक चोरी व स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल थे। इनके पास से स्नैचिंग की दो टूटी हुई चेन और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस इनके साथियों के बारे में पता लगा रही है। दोनों के खिलाफ दिल्ली-नोएडा के थानों में 28 केस दर्ज हैं।
नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस टीम मंगलवार रात एफएनजी रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों बाइक मोड़कर पुस्ता रोड पर भागने लगे। इसी दौरान बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई और खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस जांच में पता चला कि रविंद्र के खिलाफ 14 केस दर्ज हैं। इनमें लूट और डकैती के मामले में शामिल हैं। वहीं, पुनीत अरोड़ा पर 13 केस दिल्ली में दर्ज हैं। यह दोनों एक किराये के कमरे में रहते हैं। साथ ही बाइक चोरी कर राहगीरों से मोबाइल स्नैचिंग करते थे।