फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two builder plots of group housing canceled

ग्रुप हाउसिंग के दो बिल्डर प्लॉट निरस्त

Sat, 18 Sep 2021 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two builder plots of group housing canceled
नोएडा। ग्रुप हाउसिंग विभाग के दो बिल्डर प्लॉटों के आवंटन को प्राधिकरण ने निरस्त कर दिया है। प्लॉट वर्वी कंस्ट्रक्शन और रिगेलिया होम्स के हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण के मुताबिक, सेक्टर-43 में अगस्त 2016 में एक बिल्डर को बड़ा प्लॉट आवंटित किया गया था। बाद में इसे तीन हिस्सों में बांटकर दो अन्य बिल्डरों को दे दिया गया। इसमें वर्वी कंस्ट्रक्शन और रिगेलिया होम्स में से प्रत्येक के हिस्से में 41145 वर्गमीटर जमीन आई थी। दोनों पर प्राधिकरण के 298-298 करोड़ रुपये बकाया थे। राशि चुकाने के लिए बिल्डरों को कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। लिहाजा, सीईओ के आदेश से आवंटन को निरस्त कर दिया गया है।
95 फीसदी ने बकाया चुकाया
सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि दो से तीन माह में प्राधिकरण ने इंडस्ट्री, संस्थागत, आवासीय प्लॉट विभाग के करीब 100 प्लॉट निरस्त किए हैं। इनमें से करीब 95 प्रतिशत आवंटियों ने बकाया चुकाकर आवंटन को फिर से नाम करा लिया है।
विज्ञापन

हर सप्ताह झुग्गी वासियों को 100 फ्लैट का होगा आवंटन
नोएडा। प्राधिकरण हर सप्ताह 100 झुग्गी वासियों को फ्लैटों का आवंटन करेगा। हालांकि, शर्त यह होगी कि आवंटन से पहले झुग्गियां छोड़नी होंगी। प्राधिकरण ने झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास योजना के तहत सेक्टर-4, 5, 6, 7, 8, 9 आदि के झुग्गी वासियों को फ्लैट दिलाने के लिए सेक्टर-122 में फ्लैट बनाए हैं। यहां कुछ झुग्गी वासियों को शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, अधिकांश झुग्गी वासियों ने अभी तक फ्लैट का मालिकाना हक नहीं लिया है। अधिकारियों का कहना है कि करीब 1700 झुग्गी वासियों की रजिस्ट्री हुई है, लेकिन अब तक फ्लैट का आवंटन नहीं किया गया है। प्राधिकरण चाहता है कि आवंटन के साथ-साथ वह झुग्गी को छोड़ दें, ताकि प्राधिकरण जमीन पर कब्जा ले सके। सीईओ रितु माहेश्वरी का कहना है कि प्रत्येक शुक्रवार को 100 फ्लैटों में झुग्गी वासियों को शिफ्ट कराना लक्ष्य है। एक से डेढ़ माह में झुग्गी खाली कराने का लक्ष्य है। लोगों के शिफ्ट हुए बिना कब्जा नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed