फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two buffalo died due to fire caught in a hut

झोपड़ी में लगी आग, 2 भैंस जिंदा जली

Fri, 20 Nov 2020 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
two buffalo died due to fire caught in a hut
झोपड़ी में लगी आग, 2 भैंस की जलकर मौत
विज्ञापन

पुन्हाना (संवाद)। बीती रात उपमंडल के गांव सिहरी में एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे झोपड़ी में बंधी दो भैंस जिंदा जल गई और एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। जानकारी के अनुसार बीती रात रजाक पुत्र जुम्मा की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही लोग आग बुझाने आए और मुश्किल से बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक गरीब किसान रजाक की दो भैंस जलने के कारण मर चुकी थी और एक भैंस बुरी तरह झुलस गई थी। समाजसेवी नूरुद्दीन ने बताया कि आग के कारण किसान का लगभग डेढ़ से दो लाख का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने सरकार व जिला प्रशासन से रजाक को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed