फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two brothers were assaulted after entering the farmhouse

Noida News: फार्म हाउस में घुसकर दो भाइयों से मारपीट

Wed, 05 Nov 2025 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Two brothers were assaulted after entering the farmhouse
नोएडा। कार सवार दबंगों ने फार्म हाउस पर काम कर रहे दो भाइयों पर सरिया और डंडे से हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नंगला नगली गांव निवासी किशोर गुप्ता ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उनका गांव में फार्म हाउस है। एक मार्च को दोपहर 12 बजे के करीब वह अपने अपने भाई मन्नू के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान बदायूं निवासी राहुल अपने छह-सात साथियों के साथ कार से आया। आरोपियों ने पहले अभद्रता की फिर सरिया और डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस, मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट में अपील की। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed