{"_id":"6aa2c005972cf90e7203bf2d","slug":"two-athletes-from-gautam-buddha-nagar-to-showcase-their-prowess-at-the-asian-games-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105700-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एशियन गेम्स में गौतमबुद्ध नगर के दो एथलीट दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एशियन गेम्स में गौतमबुद्ध नगर के दो एथलीट दिखाएंगे दम
विज्ञापन
जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयनित जिले की एथलीट सलोनी नागर। स्
- जय कुमार और सलोनी नागर का भारतीय टीम में चयन, जापान के आइची और नागोया में करेंगे प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के दो होनहार एथलीट अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन करने को तैयार हैं। दादरी क्षेत्र के दुजाना गांव निवासी जय कुमार और धूमखेड़ा की सलोनी नागर का आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी जापान के आइची और नागोया शहर में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दोनों एथलीटों का चयन नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 10 सितंबर को आयोजित एक दिवसीय इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज के आधार पर किया गया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। कोच सोनू भाटी ने बताया कि पुरुष वर्ग में जय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में सलोनी नागर ने अंतिम नौ खिलाड़ियों में जगह बनाकर अपनी दावेदारी पेश की। उनके प्रदर्शन के आधार पर दोनों का चयन भारतीय टीम के लिए किया गया। जय कुमार और सलोनी नागर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।