{"_id":"616449088ebc3e2eed12ad45","slug":"two-arrested-for-stealing-from-a-car-by-scooty-noida-news-noi6098065131","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी से रेकी कर कार से आकर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी से रेकी कर कार से आकर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। अच्छे कपड़े पहन स्कूटी से जाकर बंद फ्लैटों की रेकी करने के बाद कार से आकर चोरी करने वाले दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक चोर एनिमेशन में डिप्लोमा धारक है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 12.5 लाख रुपये की नकदी, लाखों की जूलरी समेत स्कूटी और कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी इंदिरापुरम निवासी सिद्धार्थ मेहरोत्रा और दिल्ली निवासी योगेश ने नोएडा और दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में 24 से ज्यादा चोरियां की हैं।
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने सोमवार तड़के चेकिंग के दौरान सेक्टर-25 के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। सिद्धार्थ एनिमेशन में डिप्लोमा किया हुआ है और योगेश स्नातक है। दोनों ने साथ में पढ़ाई की है। एडीसीपी ने बताया कि ये दोनों पिछले कई साल से सफेदपोश बनकर सोसाइटी व सेक्टरों में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। हाल के महीनों में इन लोगों ने कोतवाली सेक्टर-20 सहित आसपास में आठ से अधिक चोरी की थीं। जांच में पता चला है कि दोनों बदमाश अच्छे कपड़े पहनकर सोसाइटी में स्कूटी से दाखिल होते थे। इसके बाद वहां जाकर शाम के समय जिस फ्लैट में लाइट बंद होती थी। वहां घंटी बजाकर चेक करते थे कि यहां कोई रह रहा है कि नहीं। अगर कोई नहीं रह रहा होता था तो कुछ देर के बाद ये लोग कार से एंट्री कर उस फ्लैट का लॉक औजार से तोड़ देते थे। फिर जूलरी व कैश लेकर आसानी से कार में बैठकर भाग जाते थे। जब कोई व्यक्ति सोसाइटी में कभी दोनों से पूछताछ करता था तो ये लोग डिश या नेट वाला खुद को बता देते थे।
दोनों पर दर्ज हैं कई मामले
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि जांच में गिरफ्तार सिद्धार्थ पर 4 और योगेश पर 15 केस दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज और चोरी हुई सोसाइटियों के मेड, चालक व अन्य कर्मचारियों का सत्यापन कराया। इसके बाद पुलिस इस गिरोह तक पहुंच पाई।