{"_id":"6085c65e8ebc3e8d1c768ea0","slug":"two-arrested-for-blackmarketing-of-oxygen-cylinders-noida-news-noi5789986110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
नोएडा। सेक्टर-9 में ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहे दो आरोपियों को सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी 4 से 5 गुना कीमत पर सिलिंडरों की कालाबाजारी कर रहे थे। वहीं, दुकान मालिक फरार हो गया। पुलिस की टीम ने आरोपियों के पास से दो सिलिंडर और 650 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस दुकान के मालिक की तलाश में जुटी गई है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, एक सूचना के आधार पर सेक्टर-9 स्थित दुकान पर छापा मारा गया। जहां से ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने के आरोप में सेक्टर-9 निवासी अरविंद कुमार और विवेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि सेक्टर-9 स्थित दुर्गा मशीनरी इंडस्ट्रीज गैस ऑक्सीजन सप्लाई करने वाला वेंडर है। उन्होंने बताया कि आरोपी दुकान मालिक दीपांशु के कहने पर दोनों आरोपी चार से पांच गुना कीमतों पर सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहे थे।
पुलिस जांच में पता चला है कि इसमें दीपांशु की भी संलिप्तता है। पुलिस दीपांशु की तलाश कर रही है। दरअसल, ऑक्सीजन सिलिंडर के बढ़ती मांग के बीच जिले में कालाबाजारी की शिकायतें आ रही थीं। इस पर कमिश्नरेट पुलिस की अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने 4 से 5 गुना कीमत पर सिलिंडर बेचने की बात कबूल की है। पूरी सच्चाई जांच के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन
10 लाख के गुटखा चोरी मामले का खुलासा
कोतवाली पुलिस ने देवी मंदिर रोड स्थित गोदाम से चोरी 10 लाख के तंबाकू-गुटखे के मामले का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। घटना को अंजाम तक पहुंचाने वाला मुख्य आरोपी सेल्स एजेंट पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कोरोना काल में तंबाकू उत्पादों की कालाबाजारी करने के लिए सेल्स एजेंट बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी नफीस सहित चार आरोपियों ने मिलकर जेवर के एक व्यापारी के गोदाम से शुक्रवार रात गुटखे की 50 बोरियां चोरी कर की थीं। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी रोहित, फतेहपुर उर्फ मकरंदपुर निवासी मनोज, शेरपुर निवासी अक्षय गोयल को गिरफ्तार किया है। वहीं, सेल्स एजेंट की तलाश जारी है। आरोपियों ने बुलंदशहर में चोरी के गुटखे को सेल्स टैक्स का बताकर एक व्यापारी को बेच दिया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से गुटखे की 37 बोरियां बरामद की हैं।