फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two absconding accused in attempt to murder

Noida News: हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Two absconding accused in attempt to murder
-एक बदमाश के घुटने में लगी गोली, एक पुलिसकर्मी भी हुआ घायल
विज्ञापन

-गोकलपुरी थाने में दर्ज था मामला, पिस्टल व बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में हत्या के प्रयास मामले में वांछित दो आरोपियों चमन पार्क के इंद्र विहार निवासी फैजान और सैकुल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। ये दोनों 20 अगस्त को गोकलपुरी थाने में दर्ज एक मामले में वांछित थे। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। इनके पास से दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
उत्तर-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि करावल नगर निवासी शिकायतकर्ता मोहम्मद निज़ाम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि इंद्र विहार की अली बिल्डर वाली गली में दो लोगों ने उस पर गोली चलाई। 28-29 अगस्त की मध्यरात्रि को नियमित गश्त के दौरान सिपाही राहुल और मनीष की एक टीम ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोका। एक आरोपी सैकुल फरार हो गया, जबकि फैजान पकड़ लिया गया। फरार आरोपी का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। गोकलपुरी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने लगभग 4.30 बजे ने जब इस बदमाश को ललकारा तो उसने हवलदार अनुज पर गोली चला दी। हवलदार बाल-बाल बच गए। दूसरे सिपाही रोहित ने दूसरी तरफ से संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने उन्हें एक कंक्रीट के खंभे से धक्का दे दिया, जिससे उनके दाहिने हाथ में चोट लग गई। संदिग्ध ने फिर से पुलिस टीम पर निशाना साधते हुए गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में सैकुल के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई।
विज्ञापन


------
रंजिश में चलाई थी गोली-
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने रंजिश के चलते शिकायतकर्ता पर गोली चलाने की बात कबूल की है। जांच में पता चला कि फैजान के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि सैकुल के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed