फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Explosives will be installed in Twin Towers from Saturday

Twin Towers: 28 अगस्त को गिरेगा नोएडा का ट्विन टावर, आज से लगाए जाएंगे विस्फोटक

Sat, 13 Aug 2022 10:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 10:06 AM IST
सार

नोएडा पुलिस पलवल से दो गाड़ियों में विस्फोटक लेकर शनिवार सुबह 7 बजे ट्विन टावर पहुंचेगी। एक गाड़ी में डेटोनेटर तो दूसरी गाड़ी में रील की शक्ल में विस्फोटक रखे होंगे। पुलिस के पहरे में विस्फोटक टावर में विस्फोटक लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Explosives will be installed in Twin Towers from Saturday
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक के एमराल्ड प्रोजेक्ट के ट्विन टावर को गिराने के लिए 28 अगस्त की तारीख मुकर्रर की है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि अगर किसी तकनीकी या मौसमी कारण से विलंब होता है तो टावर गिराने की समयसीमा 4 सितंबर तक बढ़ाई जा सकती है। इससे पहले अदालत ने 21 अगस्त को ट्विन टावर गिराने के आदेश दिए थे। शनिवार सुबह से 32 मंजिला एपेक्स और 29 मंजिला सियान टावर में विस्फोटक लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विस्फोटक लगाने के लिए जरूरी क्लीयरेंस मिल गई है।
विज्ञापन


योजना के मुताबिक, नोएडा पुलिस पलवल से दो गाड़ियों में विस्फोटक लेकर शनिवार सुबह 7 बजे ट्विन टावर पहुंचेगी। एक गाड़ी में डेटोनेटर तो दूसरी गाड़ी में रील की शक्ल में विस्फोटक रखे होंगे। पुलिस के पहरे में विस्फोटक टावर में विस्फोटक लगाए जाएंगे। शाम को काम समाप्त होने पर बचे विस्फोटक को पलवल ले जाया जाएगा। विस्फोटक लगाने का काम केवल दिन में होगा। दोनों टावर में 3,700 किलोग्राम विस्फोटक लगाने तक यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन


इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को स्टेटस रिपोर्ट पर हुई सुनवाई के दौरान नोएडा प्राधिकरण, सुपरटेक, एडिफिस इंजीनियरिंग, सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट समेत दूसरी एजेंसियां उपस्थित रहीं। स्टेटस रिपोर्ट पर सभी ने अपनी-अपनी बातें रखीं। प्राधिकरण ने 28 अगस्त तक ट्विन टावर गिराने की बात कही। हालांकि कोर्ट ने एक सप्ताह का समय और दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 हजार सुराख में लगाए जाएंगे विस्फोटक
एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने के लिए 10 हजार सुराख किए गए हैं। प्रत्येक सुराख में अधिकतम 1.375 किलो विस्फोटक भरे जाएंगे। इसके लिए देश-विदेश के 16 विशेषज्ञों की टीम पहले ही नोएडा आ चुकी है। विस्फोटक लगाने के लिए 80 मजदूरों की मदद ली जाएगी।

बाउंड्री के अंदर नहीं होगी किसी को जाने की अनुमति
विस्फोटक लगने का सिलसिला शुरू होने के बाद ट्विन टावर परिसर में विशेषज्ञों के अलावा किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी। कुछ दिन बाद ट्विर टावर में लगे विस्फोटकों की सुरक्षा के लिए सड़क बंद करने का सिलसिला भी शुरू जाएगा। दरअसल इमारत में हजारों किलो विस्फोटक लगाने के बाद आसपास की सुरक्षा धीरे-धीरे बढ़ा दी जाएगी।

सीबीआरआई ने पहले ही दे दी है क्लीयरेंस
सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट (सीबीआरआई) की ओर से विस्फोटक लाने और लगाने को लेकर दो दिन पहले ही क्लीयरेंस दे दी गई है। इसके अलावा स्ट्रक्चरल ऑडिट का काम चलता रहेगा। इसमें सुपरटेक को अभी 15 अगस्त तक रिपोर्ट देनी है। इस रिपोर्ट का सीबीआरआई अध्ययन करेगा। इसके बाद संभव है कि कोई सुझाव भी आए। हालांकि स्ट्रक्चरल ऑडिट के बाद सुपरटेक की ओर से ट्विन टावर के आसपास 50 मीटर के दायरे में बेसमेंट के पिलर आदि की मरम्मत का काम चल रहा है। 20 अगस्त तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद अगर सीबीआरआई कोई और सुझाव देता है तो इस पर अमल करना होगा।

ब्लास्ट के दिन 1396 फ्लैट के सात हजार लोगों को छोड़ना होगा घर
अंतिम ब्लास्ट के दिन ट्विन टावर के पास के एमराल्ड कोर्ट के 14 टावरों में रहने वाले 660 लोगों और एटीएस के 736 फ्लैट में रहने वाले करीब सात हजार लोगों को घर खाली करने होंगे। उनके साथ रहने वाले पालतू जानवरों को भी वहां से निकालना होगा। अंतिम ब्लास्ट के दौरान एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से इनको घर खाली करने को कहा गया है। अंतिम ब्लास्ट से पहले बाकायदा लिखित में इसकी पुष्टि भी करानी होगी।

आगामी 28 अगस्त को ट्विन टावर गिराने की तिथि तय की गई है। हालांकि कोर्ट ने 28 अगस्त के बाद एक सप्ताह का समय और दिया है। अगर 28 अगस्त तक अंतिम ब्लास्ट में किसी तरह की बाधा आती है तो ही जरूरत पड़ने पर तिथि आगे बढ़ेगी। - उत्कर्ष मेहता, पार्टनर, एडिफिस इंजीनियरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed