फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   try to change 3 dalits tinagers religion

तीन दलित बच्चों के धर्म परिवर्तन की कोशिश

Thu, 27 Jun 2019 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
try to change 3 dalits tinagers religion
तीन दलित बच्चों के धर्म परिवर्तन की कोशिश, मांस खिलाने का आरोप
विज्ञापन

पीड़ित का दावा, आरोपी ने आंध्र प्रदेश ले जाकर बेच दिया था
पुलिस ने अपहरण, का मामला दर्ज किया
पुन्हाना। पापड़ा गांव के निवासी प्रेम चंद ने दलित समाज के तीन नाबालिग बच्चों का अपहरण कर उनके धर्मपरिवर्तन की कोशिश और जबरदस्ती मांस खिलाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है इन बच्चों को आंध्रप्रदेश के गांव मल्लाह पल्ली और गंडा पल्ली स्थित एक होटल मालिक को बेच भी दिया गया। फिलहाल पिनगवां पुलिस ने गांव पापड़ा निवासी साजिद सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रेम चंद्र पुत्र हरफूल ने पिनगवां थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि साजिद और दो-तीन अन्य लोग साजिश कर उनके 14 वर्षीय बेटे मुकेश, 13 वर्षीय गोविंदा और 11 वर्षीय बल्लू को बहला-फुसलाकर कर करीब डेढ़ महीने पहले कहीं ले गए। प्रेमचंद और अन्य दोनों परिवारों ने अपने बच्चों को इधर-उधर तलाश किया तो पता चला की साजिद उनके बच्चों को ले गया है। उन्होंने इस बारे में जब साजिद से पूछा तो उसने दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी देकर उन लोगों को भगा दिया। वे तभी से अपने बच्चों को तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रेमचंद ने बताया कि करीब 8 दिन पहले तीन बच्चों में से एक गोविंदा आरोपियों के चंगुल से भागकर पापड़ा गांव पहुंच गया। उसने सारे हालात बताएं। उन्होंने बताया कि गोविंदा के अनुसार तीनों को साजिद तथा उसके साथी बहला-फुसलाकर आंध्रप्रदेश के गांव मल्लाह पल्ली और गंडा पल्ली ले गए। वहां पर तीनों को एक मांसाहारी डिश बनाने वाले होटलों में रखा गया। परिजनों को शक है साजिद ने इन्हें होटल मालिकों को बेच दिया था। गोविंदा का कहना है कि मांसाहारी होटलों पर उनका धर्मपरिवर्तन कराने का पूरा प्रयास किया गया और हमें मांसाहारी खाना खिलाने को मजबूर किया गया। मना करने पर मारपीट की जाती थी और कई-कई दिनों तक भूखा रखा जाता था। एक दिन मौका पाकर 14 वर्षीय मुकेश उनके चंगुल से छूट कर वहां से भाग गया लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं है। गोविंदा भी एक दिन किसा तरह भाग निकला। किसी तरह आठ दिन पहले वह गांव पहुंचा है। 11 वर्षीय बल्लू अभी भी होटल मालिक के चंगुल में फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रेम चंद ने बताया कि जब गोविंदा गांव पहुंचा और उसने सारी हकीकत बताई तो वह आरोपी साजिद के पास गए। उसने कोई भी बात करने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मजबूर होकर उन्होंने पिनगवां थाने में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शिकायत दे दी है।

-----------------
पीड़ित प्रेमचंद की शिकायत पर अपहरण करने की धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद ही सचाई सामने आ सकेगी। उसके बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाऐगी।
बच्चू सिंह, सब इंसपेक्टर एंव जांच अधिकारी थाना पिनगवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed