फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trust God, health of Noida air

Noida News: ''''भगवान भरोसे'''' नोएडा की हवा की सेहत

Sat, 28 Oct 2023 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Trust God, health of Noida air
फोटो --
विज्ञापन

''''भगवान भरोसे'''' नोएडा की हवा की सेहत
- दावे बड़े-बड़े, लेकिन हवा चलने या बारिश होने पर ही सुधर रही गुणवत्ता
- सड़कों पर धूल उड़ रही और जाम में फंसी गाड़ियां छोड़ रही जहरीला धुआं

अतुल भारद्वाज
नोएडा। नोएडा की हवा की सेहत ठीक होने के लिए जिम्मेदार विभागों के अधिकारी नहीं बल्कि भगवान रूपी प्रकृति है। शहर की हवा तभी सुधर रही है जब या तो बारिश हो जाए, या तेज हवा चलने लगे। ऐसे में ही हवा में घुले धूल व धुएं के कण छट जाते हैं। इसके बाद दोबारा से हवा खराब होकर सांस लेने के लिए सुरक्षित नहीं रह रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों को देखें तो हवा की सेहत 17 और 24 अक्तूबर को तेजी से सुधरी। 17 अक्तूबर को तो हवा की गुणवत्ता नापने वाला एक्यूआई 80 पर पहुंच गया। ग्रीन जोन में मौजूद इस एक्यूआई का मतलब हवा के संतोषजनक होने से है लेकिन, यह सरकारी व्यवस्था की वजह से संभव नहीं हुआ। ऐसा हुआ 16 और 17 अक्तूबर को हुई बारिश की वजह से। इसका असर 19 अक्तूबर तक रहा। इसके बाद 20 अक्तूबर को हवा फिर से खराब हो गई। इसके बाद तो हवा ऐसी बिगड़ी कि एक्यूआई रेड जोन में पहुंच गया। 22 अक्तूबर को एक्यूआई 304 रिकॉर्ड किया गया। नोएडा शहर में इन दिनों धूल तक छाई रही। 23 और 24 अक्तूबर को हवा चलने से धूल छटी तो एक्यूआई कम होकर 24 अक्तूबर को वापस 170 रिकॉर्ड हुआ। इसका मतलब हवा के सुधरने से होता।
विज्ञापन

अब ऐसे में सवाल उठता है कि पानी के छिड़काव और मैकेनिकल स्वीपिंग क्या उतनी हो रही है, जितने दावे अधिकारी कर रहे हैं। नोएडा प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक 12 मशीनें मैकेनिकल स्वीपिंग में लगी हुई हैं। इससे एक दिन में 340 किमी सड़कों की नियमित सफाई की जाती है। 56 टैैंकरों से पानी का छिड़काव शहर की अलग-अलग सड़कों पर किया जा रहा है। शहर में पड़े मलबे को हटाने का काम भी युद्धस्तर पर चालू है। अब हकीकत तभी पता चलेगी जब यूपीपीसीबी के पत्र के बाद शुरू हुआ मैकेनिकल स्वीपिंग का ऑडिट पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
शुक्रवार को फिर से खराब हुई हवा
नोएडा की हवा शुक्रवार को फिर से खराब हो गई। शुक्रवार को औसत एक्यूआई 220 रिकॉर्ड किया गया। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 191 रहा था। वहीं नोएडा की चार में से तीन लोकेशन पर हवा की गुणवत्ता खराब रिकॉर्ड हुई है। शुक्रवार को एक्यूआई सेक्टर-62 में 267, सेक्टर-125 में 208, सेक्टर-116 में 222 मिला है। केवल सेक्टर-1 में एक्यूआई 192 रहा।


इनसेट-
कौन-कौन विभाग जिम्मेदार
- नोएडा प्राधिकरण
- यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
- ट्रैफिक पुलिस

वर्जन-
ग्रैप के नियमों को सख्ती से लागू करने पर काम हो रहा है। नोएडा प्रशासन के अलावा दूसरे विभागों का भी इसमें सहयोग लिया जा रहा है। सड़क पर धूल न उड़े, ट्रैफिक जाम नहीं हो, इसे सुनिश्चित कर हवा को साफ रखने का प्रयास किया जा रहा है।
- उत्सव शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed