फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   truck looted in beeta 2, fir in merut

ट्रक बीटा टू में लूटा, मुकदमा मेरठ में होगा

Thu, 12 Sep 2019 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
truck looted in beeta 2, fir in merut
बीटा टू में लूटा ट्रक, मेरठ में दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा टू कोतवाली क्षेत्र के एच्छर स्थित एक ढाबे के समीप कार सवार बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। बदमाशों ने कई घंटे बाद उसे मेरठ में छोड़ा। पुलिस ने अब मेरठ में एफआईआर दर्ज होनी की बात कही है। साथ ही ऐसा करने की पीछे नये आदेशों का हवाला दिया है।

मूलरूप से कन्नौज निवासी आनंद ट्रक चालक है। मंगलवार रात 11 बजे के करीब ट्रक में सामान लोड करने के लिए वह कासना गोदाम की तरफ जा रहे थे। रास्ते में एच्छर स्थित ढाबे पर वह खाना खाने के लिए रुक गए। आरोप है कि इसी दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी। कार सवार बदमाशों ने चालक से जबरन ट्रक की चाबी छीन ली। विरोध करने पर चालक को बंधक बनाकर गाड़ी में डाल लिया। उसे बंधक बनाकर घंटो घुमाते रहे। देर रात उसे मेरठ में छोड़कर फरार हो गए। वहीं, उसका मोबाइल और ट्रक भी लूट लिया। चालक ने राहगीर की मदद से ट्रक मालिक को सूचना दी। मालिक ने सूचना बीटा दो कोतवाली पुलिस को दी। प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि डीजीपी की गाइडलाइन के मुताबिक जिला बदलने पर घटना का मुकदमा उसी थाने पर लिखा जाता है, जिस थाना क्षेत्र में पीड़ित को छोड़ा गया हो। ऐसे में मामले की रिपोर्ट मेरठ में दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed