फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   triple talaq

स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराने के बाद दिया तीन तलाक

Thu, 07 Nov 2019 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
triple talaq
स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराने के बाद दिया तीन तलाक
विज्ञापन

दादरी। मोहल्ला नई आबादी में ऑटो चालक ने विवाहिता के इकलौते भाई और मां को जान से मारने की धमकी देकर तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि तीन तलाक देने से पहले पत्नी से जबरदस्ती स्टांप पेपर पर यह लिखवा लिया कि दोनों सहमति से अलग हो रहे हैं और इसके लिए वह 50 हजार रुपये दे रहा है। पीड़िता ने दादरी कोतवाली में शिकायत दी है। पीड़िता मुस्कान दो माह से अपनी मां और भाई के पास रह रही है।
पुलिस के मुताबिक 9 जनवरी 2016 को मुस्कान का निकाह नगर के दौलतराम मार्केट कटहेरा रोड दादरी निवासी महबूब के साथ हुआ था। महबूब ऑटो चालक है। मंगलवार को वह अपनी मां के घर से बाजार किसी काम से जा रही थी। उसी दौरान महबूब अपने दो भाइयों के साथ आया। उसको रास्ते में ही रोक लिया। उसके भाई का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देते हुए सूरजपुर कोर्ट चलकर कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करने के बात कही, जिससे वह डर गई। वह उनके साथ सूरजपुर कोर्ट चली गई।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने कोर्ट में कुछ कागजातों पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। उसके बाद सूरजपुर कोर्ट परिसर से निकलते हुए तीन बार तलाक बोल दिया और कहा कि मेरे घर पर अब मत आना। उसकी कॉपी बाद में उसे दी गई जिसमें लिखा है कि दोनों के बीच मनमुटाव हो गया है, जिससे पति-पत्नी के रूप में नहीं रह सकते। समाज के लोगों ने फैसला करा दिया है कि हम अलग-अलग रहेंगे। पीड़िता को 50 हजार केश दिए जा रहे हैं। पड़िता ने बताया कि करीब दो साल का एक बेटा है। पीड़िता ने कोतवाली में पति समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है, पुलिस मामले की जांच में लगी है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed