फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tribute to the martyrs of the cow protection movement

Noida News: गो रक्षा आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि

Fri, 07 Nov 2025 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Tribute to the martyrs of the cow protection movement
नई दिल्ली। युवा चेतना के तत्वावधान में शुक्रवार को संविधान क्लब सभागार में सात नवंबर 1966 के गोरक्षा आंदोलन में शहीद हुए गो भक्तों, संतों और आम लोगों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और डॉ. विजय सोनकर शास्त्री, विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित अन्य ने किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि इंदिरा गांधी सरकार ने गौ भक्तों का संहार कर सनातन धर्म का अपमान किया था, जिसका परिणाम आज कांग्रेस भुगत रही है। दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने सनातन विरोध की पराकाष्ठा की। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि नया भारत सनातन मूल्यों पर आधारित है। डॉ. विजय सोनकर शास्त्री ने स्वामी करपात्री को धर्म का अवतार बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें प्रताड़ित किया। अध्यक्षता करते हुए रोहित कुमार सिंह ने कहा कि गांधी परिवार हिंदू विरोधी रहा है। सभा में कई वरिष्ठ नेता, अधिवक्ता और समाजसेवी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed