फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trials for Senior Athletics Championship

Noida News: सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 22 को होंगे ट्रायल

Sat, 19 Jul 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Trials for Senior Athletics Championship
-चयनित एथलीट लखनऊ में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के लिए गौतमबुद्धनगर में 22 जुलाई को ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीट लखनऊ में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।


उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से लखनऊ में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 29- 30 जुलाई को 28वी, सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता मेंं भाग लेने के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन तीन स्थित बाबा राम सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 जुलाई को ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। आयोजक सचिव सोनू ने बताया कि पुरुष वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000, 10000 मीटर में दौड़, 110, 400 मीटर में बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, 7.26 किग्रा भार में शॉर्टपुट, दो किग्रा भार में डिस्कस थ्रो, 800 ग्राम में जेवलिन थ्रो, 7.26 किग्रा भार में डिकैथलॉन आदि स्पर्धाओं में ट्रायल होंगे। महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000, 10000 मीटर में दौड़, 100, 400 मीटर में बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, चार किग्रा भार में शॉर्टपुट, एक किग्रा भार में डिस्कस थ्रो, 600 ग्राम में जेवलिन थ्रो आदि स्पर्धा में ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed