{"_id":"629531bb94579c137a0d236e","slug":"trees-and-poles-broken-by-storm-vehicles-stopped-on-the-roads-noida-news-noi651494193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से टूटे पेड़ और पोल, सड़कों पर थम गए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से टूटे पेड़ और पोल, सड़कों पर थम गए वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। दिन भर की उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार शाम को मूसलाधार बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन तेज आंधी ने कई परेशानियां खड़ी कर दीं। करीब 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आई आंधी ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। कई जगह पेड़ टूटकर रास्तों और बिजली की लाइनों पर गिर गए। बिजली के पोल उखड़ने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नोएडा के 107 सेक्टरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं ग्रेटर नोएडा में भी कई घंटे तक बिजली गुल हो गई। आंधी के दौरान एक्सप्रेसवे से लेकर शहर की अन्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं बारिश से कई जगह जलभराव के कारण देर रात तक लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में बड़ी संख्या में पेड़ टूट गए। सेक्टर अल्फा वन के मकान नंबर बी-32 के सामने पेड़ गिर गया। वहीं सेक्टर 36 के बी ब्लॉक में एक पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट में भी एक पेड़ वाहनों के ऊपर गिर गया। हादसे में कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। उधर आम्रपाली सोसाइटी में एक पेड़ गाड़ियों के ऊपर गिर गया। जिससे काफी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सोमवार की आंधी से सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है।
देर रात तक रेंगते रहे वाहन, टूटे पेड़ों ने रोका रास्ता
तेज आंधी के साथ बारिश ने शहर में शहर की रफ्तार को थामकर रख दिया। सेक्टर-51 के पास एक बस खराब हुई, जिससे जाम लगा रहा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर करीब 6 किमी लंबा जाम लग गया। दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर सेक्टर-15ए के सामने एक पेड़ आंधी से गिर गया, जिसके चलते काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा। । नोएडा-दादरी मार्ग पर बारिश का पानी भरने से यातायात बाधित हुआ। वहीं सेक्टर-60 अंडरपास के पास भी जलभराव के कारण समस्याएं सामने आई।
देर रात तक अंधेरे में डूबे रहे कई इलाके
तेज आंधी बारिश के चलते पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। कई जगह बिजली के तार टूट गए। पोल टूटने से कई औद्योगिक सेक्टरों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। कुछ जगह ट्रांसफार्मरों में खराबी आ गई। बारिश रुकने के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। अधिकांश आवासीय सेक्टरों और गांवों में 5-6 घंटे तक बिजली की समस्या बरकरार रही। मुख्य अभियंता वीएन सिंह के अनुसार जिन भी सेक्टरों में बिजली कटौती की समस्याएं सामने आई हैं, तत्काल प्रभाव से उन्हें दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।