फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Treatment should be done by recruiting patients at Ayurveda dispensary.

Noida News: आयुर्वेद डिस्पेंसरी पर मरीजों की भर्ती कर हो सकेगा इलाज

Sun, 11 Feb 2024 03:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Treatment should be done by recruiting patients at Ayurveda dispensary.
आयुर्वेद डिस्पेंसरी में मरीजों को भर्ती कर हो सकेगा इलाज
विज्ञापन

- ग्रेटर नोएडा के भाईपुर और सूरजपुर में तैयार बिल्डिंग, नोएडा के सेक्टर-39 में भी हुई व्यवस्था

फोटो --

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मरीज की अचानक तबियत बिगड़ने या कुछ समय तक निगरानी में रखने की जरूरत होने पर आयुर्वेद अस्पतालों में भी भर्ती कर इलाज दिया जा सकेगा। इसके लिए जिले की सभी 12 आयुर्वेद डिस्पेंसरी में मरीजों को भर्ती करने की सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। पहले चरण में अभी ग्रेनो के भाईपुर और सूरजपुर में बनी नई बिल्डिंग में चार-चार बेड रखे जाएंगे। नोएडा के सेक्टर-39 में भी इसके लिए व्यवस्था आयुर्वेद चिकित्सा विभाग ने की है।
क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार केम ने बताया कि भाईपुर और सूरजपुर में बनी नई बिल्डिंग विभाग को हैंडओवर हो गई हैं। अब इनमें इलाज की सुविधा शुरू की जा रही है। यहां चार-चार बेड मरीजों के लिए रखे जाएंगे। कई बार ऐसा होता है कि मरीज की तबियत अधिक खराब होती है। ऐसे में उसे स्थिर करने की जरूरत होती है। इसके लिए भर्ती करने के लिए बेड की सुविधा सभी डिस्पेंसरी पर कर रहे हैं। जल्द ही सभी 12 डिस्पेंसरी में भर्ती शुरू हो जाएगी। अभी मरीजों की भर्ती केवल ओपीडी के समय ही की जाएगी। भविष्य में संसाधन बढ़ने पर ही इसे 24 घंटे के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में इलाज के लिए छह और डॉक्टर गौतमबुद्ध नगर को मिल गए हैं। अभी छह जगह पर डिस्पेंसरी में डॉक्टरों की जरूरत है। ऐसे में एक डॉक्टर को दो डिस्पेंसरी पर सेवाएं देनी होती हैं। कई बार फार्मासिस्ट को ही दवाएं मरीज को देनी होती हैं। अगले सप्ताह छह डॉक्टर जिले को मिल जाएंगे। इसके बाद हर डिस्पेंसरी पर एक डॉक्टर की तैनाती हो जाएगी। इससे नियमित रूप से मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed