फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Transporters demanded a 25 percent increase in freight rates.

Noida News: ट्रांसपोर्टरों ने की 25 प्रतिशत तक भाड़ा बढ़ाने की मांग

Thu, 04 Jun 2026 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Transporters demanded a 25 percent increase in freight rates.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। ईंधन, टायर, बीमा, टोल टैक्स, लुब्रिकेंट और वाहन रखरखाव पर बढ़ते खर्चों से ट्रांसपोर्टरों ने किराया बढ़ाने की मांग की है। नोएडा ट्रांसपोर्ट ओनर्स एसोसिएशन ने माल भाड़े की दरों में 20 से 25 प्रतिशत वृद्धि की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल भाटी और उपाध्यक्ष चौधरी शिवकुमार ने कहा कि परिवहन क्षेत्र से जुड़े सभी प्रमुख खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि भाड़ा लंबे समय से लगभग स्थिर है। ऐसे में मौजूदा दरों पर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का संचालन कठिन होता जा रहा है।

इसका असर वाहन मालिकों, चालकों और इस क्षेत्र से जुड़े हजारों परिवारों की आय पर पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रांसपोर्ट उद्योग देश की अर्थव्यवस्था और आपूर्ति व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार और संबंधित विभागों को उद्योग की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर राहत प्रदान करनी चाहिए। उनका कहना है कि भाड़े में वृद्धि से बढ़ती लागत का बोझ कम होगा और परिवहन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed