फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Transformer covered in bushes; demand for trimming.

Noida News: झाड़ियों से ढका ट्रांसफार्मर, छंटाई कराने की मांग

Sun, 11 Oct 2026 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Transformer covered in bushes; demand for trimming.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में ट्रांसफार्मर के आसपास उगी लंबी झाड़ियों से परेशानी हो रही है। झाड़ियों से ट्रांसफार्मर पूरी तरह ढक गया है। पास में नाली निर्माण का काम भी किया जा रहा है, लेकिन झाड़ियों की वजह से काम रुका हुआ है। ऐसे में सोसाइटी के निवासियों ने झाड़ियों की छंटाई कराने की मांग की है। सोसाइटी निवासी संदीप शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास काफी लंबी झाड़ियां उग आई हैं। इससे ट्रांसफार्मर दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि पास में नाली बनाने का काम चल रहा है, लेकिन झाड़ियों के कारण निर्माण कार्य भी रुका हुआ है , साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी दिन तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलती है तो वह चिंगारी झाड़ियों में लग सकती है ,जिसकी वजह से आग लगने का खतरा बना हुआ है। लोगो ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सोसाइटी में ट्रांसफार्मर के आसपास उगी झाड़ियों की जल्द छंटाई कराई जाए, जिससे नाली निर्माण का काम दोबारा शुरू हो सके और निवासियों को परेशानी से राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed