{"_id":"6aa2ca0f994df4a3f40c6d24","slug":"training-provided-to-district-level-master-trainers-for-the-samagra-shiksha-special-project-grnoida-news-c-1-noi1095-4708813-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: समग्र शिक्षा स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: समग्र शिक्षा स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
जिला स्तरीय मास्टर्स ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत छह जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने प्रयागराज स्थित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में हिस्सा लिया। यह कार्यशाला राज्य शैक्षिक प्रबंधन व प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित की गई।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मास्टर ट्रेनर्स में कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर की सहायक अध्यापिका अर्चना पांडेय, कंपोजिट विद्यालय कुड़ी खेड़ा की सहायक अध्यापक महेश कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय सादीपुर छिड़ौली की सहायक अध्यापिका ममता शर्मा, कंपोजिट विद्यालय मुरशदपुर की प्रधानाध्यापिका ज्योतिर्मयी पाण्डेय, उच्च प्राथमिक विद्यालय बुलंदखेड़ा की सहायक अध्यापिका पायल भारती, कंपोजिट विद्यालय जेवर खादर सहायक अध्यापक करन सिंह शामिल हुए।
ये मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने विकास खंडों में प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, जिससे स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से जय ठाकुर ने स्टेट गवर्नमेंट नेचुरल हेल्थ मैनेजमेंट विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मीना मंच के चार स्तंभ अरमान माड्यूल, वीरांगना पोर्टल, प्रगति के पंख, कॉमिक बुक संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में पॉक्सो अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, बच्चों की सुरक्षा, संवेदनशील व्यवहार व विद्यालय स्तर पर प्रभावी अनुपालन के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।