फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic team arrives to relieve traffic jam in Jaypee Wishtown

Noida News: फॉलोअप - जेपी विशटाउन में जाम से निजात दिलाने पहुंची ट्रैफिक टीम

Sat, 18 Oct 2025 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Traffic team arrives to relieve traffic jam in Jaypee Wishtown
फोटो है
विज्ञापन

-स्थिति का जायजा लेकर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया
-दो दिन पहले इस संबंध में अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी खबर

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जेपी विशटाउन के हजारों निवासी रोजाना जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। टाउनशिप के मेन गेट के पास लग रहे जाम के कारण पांच मिनट का रास्ता आधे घंटे में पार हो रहा है। शुक्रवार को यहां पर समस्या निस्तारण के लिए ट्रैफिक विभाग की टीम पहुंची। टीम ने बारीकी से जाम के कारण पता किए और निवासियों को जाम से राहत दिलवाने के लिए बीच का रास्ता निकालने का आश्वासन दिया।

जेपी विशटाउन निवासी डॉ. पुनीत सेठी ने बताया कि टाउनशिप में आगमन और निकास महज दो ही रास्तों से हो रहा है। टाउनशिप में सोसाइटी और घर बने हैं। एक स्कूल भी चलता है। एक्सिस हाउस में बहुत से ऑफिस चलते हैं। ऐसे में दोनों गेट से आना जाना अधिक रहता है। सुबह शाम रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को पहुंची ट्रैफिक विभाग की टीम सेे जाम की स्थिति पर बात हुई। उन्होंने स्थिति समझने के बाद समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया है। हमने ट्रैफिक सिग्नल लगवाने की बात की जिसपर हमें प्राधिकरण से बात करने को कहा है। हमने बताया कि यहां पर अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी रहती हैं इन्हें हटाने की जरूरत है। इस पर टीम ने कहा कि इस संबंध में सेक्टर 127 की पुलिस चौकी से बात की जाएगी। टीम ने एक्सिस हाउस के आगमन और निकास का रास्ता अलग अलग करने की बात कही है।
विज्ञापन

----------
दो दिन पहले अमर उजाला में छपी थी खबर
बता दें कि दो दिन पहले 17 अक्तूबर को इस संबंध में अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद ट्रैफिक विभाग ने संज्ञान लिया और जाम की स्थिति जानने के लिए मौके पर निरीक्षण को पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed