{"_id":"69023ff30e1cf0585c007fb0","slug":"traders-met-the-ssp-with-the-problem-of-traffic-jam-na-news-c-44-1-smrt1055-110222-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जाम की समस्या लेकर एसएसपी से मिले व्यापार मंडल के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जाम की समस्या लेकर एसएसपी से मिले व्यापार मंडल के लोग
विज्ञापन
कप्तान ने व्यापारियों को सभी समस्याओं के जल्द निदान का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल सरधना के पदाधिकारी कस्बे में रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से उनके ऑफिस में जाकर मिले।
बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा के साथ इकट्ठा होकर तमाम व्यापारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने ज्ञापन देते हुए एसएसपी को बताया कि सरधना में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। कस्बा पुलिस चौकी चौराहा और देवी मंदिर के पास प्राइवेट व सरकारी बसों को सड़क पर ही खड़ी कर सवारियां बैठाई जाती हैं। इस कारण यहां रोजाना भीषण जाम लगता है। लोग दिनभर जाम से परेशान होते हैं।
साथ ही अशोक की लाट पर पुलिस चौकी के नजदीक ही ठेली वालों का काफी जमावड़ा रहता है, जिससे पैदल व वाहनों से निकलने वाले राहगीरों को रास्ता नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने दिन में पराली की ट्रॉलियों को भी नगर में प्रवेश करने पर प्रतिबंधित करने की मांग की है। इस पर कप्तान ने व्यापारियों को इन सभी समस्याओं के जल्द निदान का आश्वासन दिया है।
इस दौरान सरधना नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, महामंत्री ललित गुप्ता, शिक्षक दीपक शर्मा, काव्य बंसल, रक्षित गर्ग, अर्जुन विश्वकर्मा, सुमेर सिंह धार, पीयूष वशिष्ठ मौजूद रहे।