फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   tractor looted after beating gaurd

बदमाशों ने ईंट भट्ठा के चौकीदार को बंधक बनाकर लूटे दो ट्रैक्टर

Mon, 16 Nov 2020 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
tractor looted after beating gaurd
ईंट भट्ठा के चौकीदार को बंधक बनाकर दो ट्रैक्टर लूटे, जीभ काटी
विज्ञापन

दादरी। कोट गांव के पास स्थित ईंट भट्ठा पर बदमाशों ने रविवार रात चौकीदार को बंधक बनाकर दो ट्रैक्टर लूट लिए। बदमाशों ने चौकीदार के साथ मारपीट भी की, जिससे उसकी जीभ कट गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईंट भट्ठे के मुनीम योगेंद्र ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, वारदात के बाद वहां रहने वाले मजदूरों में दहशत है। दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, कोट गांव के पास आरआर ईंट भट्ठा है। रविवार रात भट्ठे पर चौकीदार देवेंद्र सिंह तैनात थे। वहां दो ट्रैक्टर भी खड़े थे। चौकीदार ने देर रात ट्रैक्टर स्टार्ट होने की आवाज सुनी तो वह भागकर मौके पर पहुंचा। उसने देखा दो बदमाश ट्रैक्टर स्टार्ट कर रहे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदार की जमकर पिटाई की और उसे चारपाई पर लिटाकर बांध दिया। ऊपर से रजाई डाल दी। बदमाशों ने शोर मचाने पर उसे गोली मारने की धमकी दी। उसके बाद बदमाश दोनों ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर मजदूर पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस और भट्ठा मालिक को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग शुरू की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed