फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Toilet construction remains incomplete for six months, doors broken, many missing

Noida News: 6 माह से अधूरा पड़ा शौचालय का निर्माण, दरवाजे टूटे, कई गायब

Wed, 06 May 2026 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Toilet construction remains incomplete for six months, doors broken, many missing
फोटो...
विज्ञापन

दनकौर ब्लॉक के चपड़गढ़ प्राथमिक विद्यालय का हाल बेहाल, पानी और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं
मुबस्सिर हुसैन

यमुना सिटी। दनकौर ब्लॉक के चपड़गढ़ प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानियां झेलनी पड़ रहीं हैं। विद्यालय में शौचालयों का निर्माण कार्य करीब छह महीने से पूरा नहीं हो सका है। अधूरे निर्माण और अव्यवस्थाओं ने बच्चों की दिक्कतें और बढ़ा दी हैं।

विद्यालय में दिव्यांग, बालिका और बालक तीनों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए थे, लेकिन वर्तमान में इनकी हालत खराब हो चुकी है। कई शौचालयों में दरवाजे टूटे हुए हैं या गायब हैं। जो दरवाजे लगाए गए थे, वे निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए। इससे छात्र-छात्राओं को शौचालय उपयोग करने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

-----
पानी का संकट बना सबसे बड़ी समस्या

निर्माण के दौरान पानी की टंकी का कनेक्शन काट दिया गया, जिससे शौचालयों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। छात्रों को अब हैंडपंप के सहारे काम चलाना पड़ रहा है, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का भी अभाव है। जगह-जगह उगी घास-फूस और बरसात के बीच निकलने वाले सांप बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं। इससे अभिभावकों में भी चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जर्जर कमरों पर भी नहीं हुई कार्रवाई

विद्यालय में पुराने जर्जर कमरों को गिराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। हालांकि नई कक्षाओं का निर्माण हो चुका है, जहां पढ़ाई जारी है। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने शौचालयों को दुरुस्त कराने, पानी की व्यवस्था बहाल कराने और परिसर की साफ-सफाई जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने की संबंधित अधिकारियों से मांग की है।

-----
समस्याएं : एक नजर में...
-6 महीने से शौचालय निर्माण अधूरा
-शौचालयों के दरवाजे टूटे, कई गायब
-पानी की टंकी का कनेक्शन कटा
-परिसर में गंदगी और झाड़ियां
-बरसात में सांप निकलने का खतरा
-जर्जर कमरों को हटाने की मांग लंबित
-----
विद्यालय का निर्माण प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। प्राधिकरण को विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजा जा चुका है। साथ ही शौचालयों की मरम्मत और बाकी काम भी जल्द पूरे करा दिए जाएंगे। -राशिद खान, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed