{"_id":"648f4c37c9b6db22c1002b57","slug":"today-there-will-be-strict-monitoring-of-no-entry-40-thousand-heavy-vehicles-will-be-on-the-radar-noida-news-c-1-noi1096-639064-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आज होगी नो एंट्री की सख्त निगरानी, रडार पर होंगे 40 हजार भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आज होगी नो एंट्री की सख्त निगरानी, रडार पर होंगे 40 हजार भारी वाहन
विज्ञापन
आज से दिखेगा नो एंट्री का असर, रडार पर होंगे 40 हजार भारी वाहन
- महामाया फ्लाईओवर और जीरो प्वाइंट पर तैनात रहेगा त्वरित कार्रवाई बल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जाम की समस्या को दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से लागू किए गए नो एंट्री प्लान का असर सोमवार से दिखेगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे से होकर गुजरने वाले करीब 40 हजार भारी वाहनों को सुबह 7 से 11 बजे तक शाम 5 से रात 10 बजे तक शहर में एंट्री नहीं मिलेगी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए टीमें गठित कर दी गई है। इसके अलावा महामाया फ्लाई ओवर और जीरो प्वाइंट के पास भारी वाहनों को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई बल (क्यूआरटी) तैनात रहेगा। वहीं किसी अन्य रास्तों से होकर भारी वाहन एक्सप्रेसवे या अन्य किसी प्रतिबंधित मार्ग पर आते-जाते दिखाई दिए तो सख्त कार्रवाई होगी।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस शनिवार को नो एंट्री का पूर्ण प्लान जारी कर दिया है। जिसमें दिल्ली की तर्ज पर सुबह और शाम के व्यस्त समय में भारी वाहनों का शहर से होकर गुजरने की इजाजत नहीं होगी। एक्सप्रेसवे के अलावा शहर के कुछ अंदरूनी मार्गों पर भी नो एंट्री का प्लान जारी किया गया है। जिसमें सेक्टर-11 झुंडपुरा से सेक्टर -14ए फ्लाईओवर, हरौला चौक से सेक्टर-56 चौराहा, अट्टा पीर से सेक्टर-54 चौराहा, डीएनडी से खोड़ा लेबर चौक व एनआईबी चौकी, मामूरा चौक, सेक्टर-57 से सेक्टर- 80 अंडरपास तक भारीवाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
इसी तरह से शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर भी नो एंट्री की व्यवस्था लागू रहेगी। सोमवार को पहले कार्य दिवस होने के कारण व्यस्त समय में ट्रैफिक पुलिस विशेष निगरानी करेगी। अधिकांश भारी वाहनों का दिल्ली से नोएडा होकर गंतव्य की ओर आते-जाते हैं। दिल्ली में नो एंट्री के कारण नोएडा से लगे दिल्ली की सीमा पर खड़े हो जाते हैं। इससे जाम की समस्या पैदा होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली के तर्ज पर ही नोएडा की कुछ चुनिंदा सड़कों के अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर नो एंट्री को लागू किया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को सप्ताह का पहला कार्यदिवस होने के कारण वाहनों का दबाव ज्यादा रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ नो एंट्री की भी सख्ती से निगरानी करेगी। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।- सौरभ श्रीवास्तव, एसीपी ट्रैफिक नोएडा।