फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today, the accountants will boycott SIR work and stage a sit-in in the tehsils.

Noida News: आज एसआईआर कार्य का बहिष्कार कर तहसीलों में धरना देंगे लेखपाल

Thu, 27 Nov 2025 10:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Today, the accountants will boycott SIR work and stage a sit-in in the tehsils.
- फतेहपुर में लेखपाल की आत्महत्या की घटना के बाद से जिले के लेखपालों में रोष
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। फतेहपुर की घटना से गुस्साए जिले के लेखपालों ने बृहस्पतिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार कर सभी तहसीलों में धरना देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ गौतमबुद्ध के मुताबिक कोई भी लेखपाल अब एसआईआर में काम नहीं करेगा। शुक्रवार सुबह से शाम तक धरना दिया जाएगा। संगठन की ओर से फतेहपुर में आत्महत्या करने वाले लेखपाल के मामले में एसडीएम पर भी कार्रवाई की मांग के साथ ही इस तरह का दबाव लेखपालों पर नहीं बनाने जाने की बात कही है गई है। लेखपाल संघ ने काम नहीं करने की चेतावनी भी दी है।

25 नवंबर को फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा में शादी से ठीक एक दिन पहले लेखपाल ने आत्महत्या कर ली थी। जबकि 26 नवंबर को उसकी शादी थी। आरोप है कि कानूनगो समेत अन्य अफसरों ने उस पर एसआईआर का काम करने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था। तनाव में आकर लेखपाल ने यह कदम उठाया था। घटना में संबंधित तहसील के एसडीएम पर भी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की है। इससे प्रदेश के लेखपालों में रोष है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष सतीश भाटी ने बताया कि जिले के सभी लेखपाल एसआईआर कार्यक्रम में सुपरवाइजर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके लिए लेखपालों पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है। इसका का नतीजा फतेहपुर की घटना हैं। घटना के विरोध में शुक्रवार को जिले के सभी लेखपाल एसआईआर कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे। कामकाज बंद कर अपनी-अपनी तहसील में धरना देंगे। उन्होंने बताया कि पहले धरना सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक का था जिसे बढ़ाकर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक धरना देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed