फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today is the last day of the trade show, business worth more than Rs 500 crore is expected.

Noida News: ट्रेड शो का आज अंतिम दिन, 500 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद

Sun, 28 Sep 2025 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day of the trade show, business worth more than Rs 500 crore is expected.
- चौथे दिन पहुंचे 1,34,938 दर्शक, चार दिन में संख्या चार लाख के पार पहुंची संख्या
विज्ञापन

नंबर
400 करोड़ के 1000 एमओयू हुए
8300 व्यावसायिक पूछताछ हुई
8 बजे रात बजे तक आज खुला रहेगा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के चौथे दिन रविवार को 1,34,938 दर्शक पहुंचे। इन्हें मिलाकर चार दिनों में पहुंचे दर्शकों की कुल संख्या 4 लाख के पार हो गई है। चार दिनों में करीब 400 करोड़ रुपये के 1000 से अधिक एमओयू विदेशी खरीदारों के साथ हुए हैं। जबकि 8300 से अधिक व्यावसायिक पूछताछ हुई हैं। वहीं आयोजकों की तरफ से 72 प्रदर्शकों और विभागों को सम्मानित किया गया है। सोमवार को ट्रेड शो का समापन होगा। समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल मुख्य अतिथि होंगे।

प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यूपीआईटीएस का तीसरा संस्करण यह अब तक का सबसे बड़ा ट्रेड शो बन गया है। देश के किसी राज्य में पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ है। इसकी सफलता से लग रहा है कि भविष्य में ट्रेड शो के अंदर स्टॉल लेने के लिए सिफारिश की जरूरत पड़ सकती है। ट्रेड शो के चौथे दिन 1,34,938 दर्शक पहुंचे। इनमें 36,307 बी-2-बी और 98,631 बी-2-सी दर्शक हैं। चार दिनों में कुल 4,00,467 लोग मेले में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हॉल नंबर 18 ए में सीएम युवा कॉन्क्लेव के तहत 113 स्टॉल लगे हैं। जो सभी का ध्यान अपनी तरह खींच रहे हैं और उद्यमिता के नए अवसरों का प्रतीक बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि चार दिन में 1000 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुका है। जो करीब 400 करोड़ के हैं। विदेशी खरीदारों के साथ अब तक 1800 से अधिक बी-2-बी बैठकें हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठाया लुफ्त
रविवार शाम को मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जहां लोगों ने लोक व शास्त्रीय संगीत का आनंद लिया। ब्रज का मयूर नृत्य और बुंदेलखंड के लोकनृत्य पर लोग जमकर थिरके।


25 श्रेणियों में 72 प्रदर्शकों किया सम्मानित
आयोजकों ने रविवार को 25 श्रेणी में 72 प्रदर्शकों और विभाग को सम्मानित किया। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सभी को पुरस्कृत किया। नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब केवल निवेश और व्यापार का गंतव्य नहीं, बल्कि नवाचार और उद्यमिता का भी केंद्र बन चुका है। आज जिन प्रदर्शकों और विभागों को सम्मानित किया गया है, उनका योगदान न केवल उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और आर्थिक प्रगति को गति देता है, बल्कि प्रदेश की पहचान को वैश्विक मंच पर और मजबूत करता है।


इनको किया गया सम्मानित
हॉल 1, 3 व 4 में यूपीसीडा, यूपी इंवेस्ट, स्विच मोबिलिटी, ओडीओपी पवेलियन, यूपी नेडा, वीवो व आईटीआई, संस्कृति विभाग को सम्मानित किया गया। यूपी पुलिस को रियल टाइम अट्रैक्शन अवार्ड दिया गया। वहीं हॉल नंबर 5, 6 व 7 में रैफे, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, एकेटीयू, यूपीडा, टाटा पावर, यूपीएसडीएम, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, अमृत 2.0 व यूपी पर्यटन विभाग को उनके बेहतरीन डिस्प्ले के लिए सराहा गया। जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य जल स्वच्छता मिशन व राज्य स्वच्छ गंगा मिशन को सम्मानित किया गया। शिक्षा व स्वास्थ्य में एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, मेदांता, केडीएसजी, शारदा अस्पताल, ईआरए एजुकेशनल ट्रस्ट, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय और आईसीएआई शामिल रहें। वहीं हस्तशिल्प और निर्यात में जिघराना (कन्नौज), हैंडीक्राफ्ट टाउन (मुरादाबाद) और श्रीबांके बिहारी हैंडीक्राफ्ट्स (मुरादाबाद), वर्ल्ड वाइड एक्सपोर्ट्स सेंटर (संभल), एमके होम (फिरोजाबाद), कलरफुल ऑरा (गाजियाबाद) को पुरस्कृत किया गया। भारत इंडस्ट्रियल को-ऑपरेटिव सोसायटी (मऊ), प्यारेलाल हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट (मिर्ज़ापुर), रूप ग्लास हैंडीक्राफ्ट (फिरोजाबाद), नूर आलम हैंडलूम दरी (आगरा), अमरनाथ मिश्रा एंड कंपनी (कन्नौज), यूपीएसआरएलएम और यूपी वन निगम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। खाद्य प्रसंस्करण और डेयरी क्षेत्र में बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण व कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, अमूल, आनंदा डेयरी, पारस डेयरी, एलानासन्स प्राइवेट लिमिटेड और ग्रोवेल फीड्स प्राइवेट लिमिटेड को भी सम्मानित किया गया। आकृति ज्वेल्क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड (बागपत) और हर्बोकेम इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (बाराबंकी) को उनके विशिष्ट उत्पादों के लिए सम्मान मिला। औद्योगिक क्षेत्र में एके इंडस्ट्रियल फैब्रिक्स (कानपुर), रैल्बो इंजीनियरिंग, टेक मैक हैंडलिंग इक्विपमेंट्स, शिक व्हील्स, इजीमाथ और अन्य कंपनियाँ शामिल रहीं। परिवहन और ईवी श्रेणी आरजी, ऐस, टोयोटा और एसएबी मोटर्स को सम्मानित किया गया। ट्रेड शो को सफल बनने के लिए यूपीआईटीएस टीम, एमएसएमई विभाग, ग्रेनो, नोएडा व यमुना प्राधिकरण, जिला प्रशासन के अफसरों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed