फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   to support tikait mewat leader arrived gazipur

टिकैत के समर्थन में मेवात किसान नेता गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे

Fri, 29 Jan 2021 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
to support tikait mewat leader arrived gazipur
गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होते किसान। - फोटो : Mewat
पुन्हाना। किसान नेता राकेश टिकैत के समर्थन में बृहस्पतिवार रात को जिले के किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। वहीं, मेवात के सुनहेड़ा बॉर्डर पर किसानों का धरना 18वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

किसान नेता अब्दुल रशीद, मुफ्ती सलीम, एडवोकेट अजीज अख्तर और बासित अली आदि ने गाजीपुर रवाना होने से पहले पत्रकारों को बताया कि देश में करीब 65 दिनों से किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। 26 जनवरी को लालकिले में हुई घटना की सभी किसान संगठनों ने कठोर निंदा की है। साथ ही झंडा फहराने वाले दीप सिंधु और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार करने की मांग भी की है। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की मांगों को मानने की बजाए अपने विधायकों और कुछ समर्थकों के जरिये किसानों पर जुल्म कर रही है। इसे देश का किसान बर्दाश्त नहीं करेगा। उनका कहना कि किसान नेता राकेश टिकैत के एक-एक आंसू का बदला लिया जाएगा। पुलिस को सबसे पहले दीप सिंधु को गिरफ्तार कर साजिश का खुलासा करना चाहिए। वहीं, उन्होंने चेतावनी देकर कहा कि दिल्ली के आसपास किसी भी धरने को जबरदस्ती हटाने की कोशिश की गई तो फिर किसान चुप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed