{"_id":"65b55fbb384f7cfe94033966","slug":"tired-of-harassment-by-in-laws-engineer-commits-suicide-grnoida-news-c-23-1-noi1091-25246-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर इंजीनियर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर इंजीनियर ने दी जान
विज्ञापन
ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर इंजीनियर ने दी जान
- पिटाई के बाद बहनों को व्हाट्सएप पर भेजे थे फोटो, केस दर्ज, पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रेमविवाह करने वाले कम्युनिकेशन कंपनी के इंजीनियर राहुल देव ने ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर जान दे दी। राहुल देव का शव बृहस्पतिवार को सूरजपुर स्थित उसके घर में फंदे से लटका मिला। परिजन का आरोप है कि पत्नी स्वेच्छा दुबे उर्फ शक्ति दुबे, उनका भाई ऋषभ दुबे व अन्य ससुराल वाले राहुल से आए दिन मारपीट करते थे। पुलिस ने राहुल के चाचा अशोक कुमार की शिकायत पर ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से कन्नौज निवासी अशोक कुमार ने सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि गौतमबुद्ध नगर स्थित कंपनी में काम करने वाली स्वेच्छा दुबे से वर्ष 2018 में राहुल की पहचान हुई। उसके बाद उन्होंने प्रेमविवाह कर लिया। पत्नी व तीन साल की बच्ची के साथ राहुल सूरजपुर में रह रहे थे। 25 जनवरी को राहुल का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना पर पहुंचे। परिजन का कहना है कि कुछ दिन पहले ही राहुल ने ससुराल वालों द्वारा पिटाई करने के बाद अपनी बहनों को व्हाट्सएप पर फोटो भेजे थे। फोटो में राहुल के पूरे शरीर पर पिटाई व नील के निशान थे। परिजन का आरोप है कि ससुराल वालों से तंग आकर ही राहुल ने जान दी है।
-- -- --
पत्नी और साला हिरासत में
इस मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजन की शिकायत पर ससुराल वालों पर आईपीसी की धारा 306 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। मामले में राहुल की पत्नी और साले को हिरासत में ले लिया है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से राहुल की मौत की पुष्टि हुई है।