{"_id":"663b8d3d7cbe5c422a094520","slug":"time-provided-to-ed-and-cbi-to-respond-to-sisodias-bail-pleas-noida-news-c-340-1-del1011-47876-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर जवाब के लिए ईडी व सीबीआई को समय प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर जवाब के लिए ईडी व सीबीआई को समय प्रदान
विज्ञापन
चार दिनों को मिला समय, सुनवाई 14 मई को होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार एवं धनशोधन के मामलों में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को चार दिनों का और समय प्रदान किया है। ईडी ने कहा कि मामले में पूरक आरोपपत्र दायर किया जाएगा। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने ईडी व सीबीआई के आग्रह को स्वीकार कर मामले की सुनवाई 14 मई के लिए स्थगित कर दी।
ईडी एवं सीबीआई के वकीलों ने न्यायमूर्ति से कहा कि उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का और समय चाहिए। ईडी के वकील जोहेब हुसैन ने यह भी कहा कि जांच अधिकारी इस मामले की जांच के अहम मोड़ पर हैं। वे पूरक आरोप पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में हैं, इसलिए और समय चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एक सह आरोपी का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सिसोदिया के वकील विवेक जैन ने इसका विरोध करते हुए कहा कि ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में वचन दिया था कि छह महीने में सुनवाई पूरी हो जाएगी। उनका मुवक्किल जेल में हैं और उन्हें राहत की जरूरत है।

द्रंग क्षेत्र के समीप मैगल में कार दुर्घटना में घायल जोनल अस्पताल में उपचाराधीन। संवाद
विज्ञापन