फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Till now 15 villages are away from bus service, claim to connect by October

Noida News: अब तक बस सेवा से दूर हैं 15 गांव, अक्तूबर तक जोड़ने का दावा

Thu, 14 Sep 2023 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Till now 15 villages are away from bus service, claim to connect by October
फोटो:
विज्ञापन

--------------
बस सेवा से दूर हैं जिले के 15 गांव, अक्तूबर तक जोड़ने का दावा

- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आश्वासन समिति के सभापति नरेश चंद्र उत्तम ने कलेक्ट्रेट में की समीक्षा बैठक
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आश्वासन समिति के सभापति नरेश चंद्र उत्तम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आश्वासन समिति की बैठक ली। जिसमें निर्धारित 11 बिंदुओं की समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट दी। समीक्षा में पता चला कि जिले में अब तक 15 गांवों में सार्वजनिक यातायात की सुविधा नहीं है। परिवहन विभाग ने अक्तूबर तक इन गांवों को बस सेवा से जोड़ने का दावा किया है।
समीक्षा बैठक में सभापति ने मान्यता प्राप्त विद्यालयों की बिजली दर, ग्राम सभाओं के माजरा का विद्युतीकरण और लो वोल्टेज की जानकारी ली। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि जेवर में कुल 10 माजरो का विद्युतीकरण बाकी है। लो वोल्टेज की समस्या जल्द दूर होगी। इसके लिए भारत सरकार की वित्त पोषित योजना आरडीएस के तहत सिस्टम अपग्रेड करने का काम स्वीकृत किया गया है। इसमें दो साल का समय लगेगा। वहीं एनपीसीएल के अफसरों ने विद्यालयों से 5 व साढ़े सात प्रतिशत की दर से कर लेने की जानकारी दी। सभापति ने यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम से संविदा चालक व परिचालक के विनियमितिकरण नियमावली-2016 का लाभ देने के बारे में जानकारी ली। जिस पर अफसरों ने बताया कि जिले में परिवहन विभाग वर्ष 2006 में बना।
विज्ञापन

जबकि 31 दिसंबर, 2001 तक या उससे पूर्व के संविदा कर्मियों को लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग ने बताया कि जिले में तीन सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालय है। मौके पर वर्ष 2021-22 कोविड से मरने वाले 893 लोगों के आश्रितों को 446.50 लाख और वर्ष 2022-23 में 135 मृतकों के आश्रितों को 67.50 लाख का भुगतान किए जाने की जानकारी दी गई। जबकि व्यापार कर विभाग के मृतक कर्मी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मी के आश्रितों को 50-50 लाख का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल की क्षमता अधिक पर कैदी है कम
जिला कारागार की क्षमता 3750 कैदियों की है, लेकिन इस समय जेल में 3206 कैदी है। इस पर सभापति ने चुटकी ली और कहा कि अभी तक जिन जिलों में समीक्षा की है। वहां पर कैदियों की संख्या जेल की क्षमता से अधिक है। वहीं कृषि उत्पादन मंडी समिति ने बताया कि नोएडा, दादरी, दनकौर, दादरी मंडी संचालित है। जेवर में मंडी बनाने की कार्रवाई चल रही है। सभापति ने कनावनी गांव में दबंगों के दलित के घर को जबरन ध्वस्त करने की रिपोर्ट की जानकारी पुलिस से ली। एनटीपीसी प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों के मुआवजे संबंधी जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed