{"_id":"65ad54eea14941b7a30dca8d","slug":"tied-to-a-bike-and-dragged-for-one-and-a-half-kilometers-during-high-alert-grnoida-news-c-1-gnd1002-1333796-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हाई अलर्ट के दौरान डेढ़ किमी तक बाइक में बांधकर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हाई अलर्ट के दौरान डेढ़ किमी तक बाइक में बांधकर घसीटा
विज्ञापन
हाई अलर्ट के दौरान डेढ़ किमी तक बाइक में बांधकर घसीटा
- बरौला गांव में करीब दो घंटे तक बनी रही दहशत, डेढ़ किमी में न तो पीसीआर व न पीआरवी मिली
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हाई अलर्ट और धारा-144 के बीच दो युवकोंं ने बाइक में मेंहदी हसन को बांधकर करीब डेढ़ किमी तक घसीटा और पुलिस चौकी पर पहुंचकर छोड़ दिया। इस दौरान न तो कोई पुलिसकर्मी मिला न ही पीसीआर या पीआरवी तैनात मिला। वारदात के बाद शनिवार रात को बरौला गांव के लोग दहशत में दिखे।
शनिवार रात को मेंहदी हसन ई-रिक्शा से पत्नी को काम से लेकर घर आया और फिर से ई-रिक्शा चलाने निकल गया था। जैसे ही वह घर से बाहर निकला कि अनुज और नितिन ने उसे दबोच लिया। कहासुनी के बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से वार कर दिए। दोनों ने मिलकर उसके पैर को बाइक के पीछे रस्सी के सहारे बांध दिया और शिव मंदिर के पास से होते हुए करीब डेढ़ किमी तक घसीटते हुए बरौला पुलिस चौकी पहुंचे। रास्ते में कई लोगों ने बाइक से बांधकर युवक को घसीटते देखा। किसी ने रोकने का भी प्रयास नहीं किया। इस दौरान गांव की सड़क पर कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला, जबकि गणतंत्रत दिवस व राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हाई अलर्ट जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक वारदात से गांव में दहशत फैल गई। पहले तो किसी को समझ में नहीं आया। बाद में कई लोग बाइक के पीछे पीछे बरौला पुलिस चौकी पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था।
मिश्रित आबादी के बाद भी पुलिस नहीं
पुलिस की ओर से जारी अलर्ट में मिश्रित और सघन आबादी क्षेत्र में विशेष सतर्कता की बात कही गई थी। हालांकि इस वारदात से पुलिस के दावों की पोल खुल गई है। पुलिस की तत्परता कागजों में सिमटती दिखी।
विज्ञापन
शव को ले गए गांव
मेंहदी हसन अपने परिवार के साथ बरौला गांव में कई वर्षों से रह रहा था। उसकी पत्नी सोसाइटी के फ्लैट में घरेलू सहायिका का काम करती है। दोनों के चार बच्चे हैं। मेंहदी के बेटे अली हसन ने बताया कि पिता के शव को पैतृक गांव ले जाया गया है।
घर व गांव में पुलिस तैनात
वारदात के बाद पुलिस बरौला गांव से लेकर घटनास्थल तक तैनात कर दी गई है। सबसे पहले बरौला पुलिस चौकी पर भारी संख्या में पुलिस को तैनात व रिजर्व रखा गया है। इसके बाद गांव के कई चौराहों पर भी पुलिस तैनात दिखी। मेंहदी हसन के घर के सामने भी पुलिस की जिप्सी खड़ी थी। गांव वालों का कहना है कि अगर पुलिस पहले से ही थोड़ी मुस्तैद होती तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।
बाइक से घसीटने का वीडियो वायरल
बाइक से घसीटने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। वीडियो में ऐसा लग रहा है कि बाइक से घसीटने के दौरान ही उसकी मोैत हो गई है। बताया जाता है कि उसे तब तक बाइक में बांधकर घुमाया गया जब तक उसकी जान नहीं चली गई।
स्थानीय थाने व चौकी की लापरवाही
वर्ष 2018 से चले रहे रंजिश के बाद भी स्थानीय थाने व पुलिस ने दोनों पक्षों से कोई संपर्क नहींं किया। जबकि पुलिस अधिकारियों की तरफ से ऐसे मामलों पर नजर रखने के निर्देश हैं। स्थानीय थाने और चौकी की लापरवाही बरती। इसकी वजह से वारदात हुई।