फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three youths beat up a man over a parking dispute at Amrapali Dream Valley Society

पार्किंग को लेकर मारपीट; वीडियो: आम्रपाली ड्रीम वैली सोसाइटी में तीन युवकों ने शख्स को पीटा, लात-घूंसे मारे

Mon, 07 Sep 2026 06:50 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Mon, 07 Sep 2026 06:50 PM IST
सार

आम्रपाली ड्रीम वैली सोसायटी में 2 सितंबर को पार्किंग विवाद हुआ। तीन युवकों ने एक युवक को लात-घूंसों से पीटा। वीडियो वायरल होने पर बिसरख पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Three youths beat up a man over a parking dispute at Amrapali Dream Valley Society
मारपीट करते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली सोसाइटी में पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद तीन युवकों ने एक युवक की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 2 सितंबर को सोसाइटी में रहने वाले पीयूष सिंह और विक्रांत चौधरी के बीच पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वायरल वीडियो में तीन युवक एक युवक को घेरकर लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर खुद को बचाता दिखाई देता है। घटनास्थल के पास दो कारें भी खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि प्रकरण का संज्ञान लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा चुकी है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed