{"_id":"60ad3fc28ebc3e11545c2274","slug":"three-sub-divisions-of-electricity-corporation-will-be-formed-in-the-district-mewat-news-noi583722822","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनेंगे बिजली निगम के तीन सब डिवीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनेंगे बिजली निगम के तीन सब डिवीजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनुस अल्वी
पुन्हाना। प्रदेश सरकार ने नूंह जिले में बिजली विभाग के तीन सब डिवीजन बनाने की मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने पिनगवां, साकरस और उजीना में सब डिवीजन बनाने का प्रस्ताव बिजली निगम चंडीगढ़ को भेज दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने नजदीक सब डिवीजन से उनके गांवों को जोड़ने की मांग की है।
गांव अकबरपुर निवासी अकबर खां, गंगवानी निवासी सुलेमान, तारीक खान, मोहम्मद याहया और पापड़ी निवासी काला का कहना है कि बूबलहेड़ी, ढाना, चांदडाका, घटवासन, बुचाका, तिगांव, सिरसबास, झूड़ा, झारपुरी, गंगवानी, अकबरपुर, ढूंगेजा, पापड़ी सहित डेढ़ दर्जन गांव 33 केवी बूबलहेड़ी पावर हाउस के अधीन हैं। अब इन गांवों को साकरस से जोड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि गंगवानी, अकबरपुर और पापड़ी से साकरस गांव करीब 20 किलोमीटर दूर है। जबकि, नया बन रहा सब डिवीजन पिनगवां मात्र दो-तीन किलोमीटर की दूरी पर है। अब उनके गांव की लाइन को साकरस की बजाए पिनगवां सब डिवीजन से जोड़ा जाए। बिजली से जुड़े किसी भी कार्य के लिए लोगों को 20 किलोमीटर दूर साकरस जाना पड़ता है। वहीं, विभाग की ओर से 33 केवी पावर हाउस डोंडल के जमालगढ़, टीकरी, बंधौली, रूपहेड़ी, मानोता, रानोता, गोकलपुर, डोण्डल, नीमखेड़ा, एचवारी, बडेड मल्हाका, जैतलका, लुहिंगाकलां पिपरौली और बूबलहेड़ी के डेढ़ दर्जन गांवों को जोड़कर सब डिवीजन बनाया जा रहा है। गांव जमालगढ़ के आजम खान का कहना है कि सरकार को साकरस की बजाए तिगांव को सब डिवीजन बनाया जाए जिससे डोंडल के उपभोक्ताओं को 8-10 की बजाए 25-30 किलोमीटर का सफर न तय करना पड़े
क्या कहते हैं अधिकारी
बिजली निगम नूंह के कार्यकारी अभियंता केएस चौहान का कहना है कि तीन सब डिवीजनों में गांवों को जोड़ने की मंजूरी का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई गांव दूर के सब डिवीजन में जोड़ा गया है तो उसे नजदीक के गांव में जोड़ने के लिए सब डिवीजन अधिकारियों को आदेश दिए जाएंगे।