फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three robbers of national shooter injured in encounter, search for woman who fled with money

Noida News: राष्ट्रीय शूटर से लूटपाट करने वाले तीन मुठभेड़ में घायल, रकम लेकर भागी महिला की तलाश

Sun, 14 Sep 2025 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Three robbers of national shooter injured in encounter, search for woman who fled with money
मुठभेड़ में गिरफ्तार लूट की घटना के आरोपी। स्रोत: पुलिस - फोटो : डलमऊ कोतवाली में फरियादियों की शिकायतें सुनते अधिकारी।
गाजियाबाद। ग्रेटर नोएडा के राष्ट्रीय स्तर के एयर पिस्टल शूटर मयंक मिश्रा को कार में बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस की मानें तो हाईवे पर मयंक मिश्रा से 54 हजार रुपये की लूट हुई थी। तीनों ने 19-19 हजार रुपये आपस में बांट लिए। लूट के बाद एक लुटेरे के घर में दो बदमाश ठहरे थे। इनमें से एक बदमाश की मां लूट के 34 हजार रुपये लेकर चंपत हो गई है। पुलिस महिला की तलाश में बुलंदशहर में डटी है।
विज्ञापन



एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि तीन संदिग्ध युवक हिंडन बैराज के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने बदमाशों को टोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हुई चोरी की स्कूटी, तीन तमंचे, एक फरसा, अंगूठी, चेन, सोने और चांदी के सिक्के, तीन मोबाइल और 19,500 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन




पूछताछ में घायलों ने अपने नाम राजा उर्फ मुकेश (26) निवासी चांदोक, थाना जहांगीराबाद, जिला बुलंदशहर; वर्तमान पता ग्राम तिलपता गोलचक्कर, थाना सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा और चिपियाना, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर; दीपक उर्फ लूट्टन (28) निवासी ग्राम करौला, थाना पहासू, जिला बुलंदशहर और वंश (21) निवासी गिरधरपुरा, बिसरख, गौतमबुद्धनगर, मूल निवासी ग्राम हाफिजनगर बनहई, थाना बीसलपुर, पीलीभीत बताए हैं। राजा उर्फ मुकेश पर लूट, चोरी और छिनैती के 23 मुकदमे दर्ज हैं, दीपक उर्फ लूट्टन पर छह और वंश पर लूटपाट का एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शूटर के मोबाइल ने दी लोकेशन, सीसीटीवी ने उजागर किए चेहरे



शूटर मयंक मिश्रा को कार में बंधक बनाने के दौरान लुटेरों ने पीड़ित के मोबाइल से ही उनके भाई को वीडियो कॉल की और पैसे मंगाए। पैसे आने के इंतजार में उन्होंने डीएमई और हाईवे पर ढाई घंटे तक कार दौड़ाई। क्राइम ब्रांच की टीम ने पीड़ित के मोबाइल की लोकेशन निकाली और उसी समय का बीडीएस भी उठाया। लोकेशन के आसपास के करीब 16 सीसीटीवी फुटेज घटना के समय के जुटाए गए, जिनमें तीनों के चेहरे साफ हो गए। पुलिस सूत्रों की मानें तो पीड़ित ने धनराशि और जेवर लूट की मात्रा दोगुनी होने की आशंका जताई है।



गोली लगने के बाद मांगा गांजा



मुठभेड़ के बाद घायल बदमाशों का प्राथमिक उपचार कराकर उन्हें विजयनगर थाने लाया गया और पूछताछ की गई। इस दौरान तीनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे स्मैक और गांजे का नशा करते हैं। हैरानी की बात है कि तीनों ने कार्रवाई के बाद पुलिस से स्मैक की मांग की। जहां पुलिस ने डांटा तो बदमाश बोले साहब, स्मैक नहीं तो गांजा ही दे दो, काफी दर्द हो रहा है।



डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि हाईवे पर ग्रेटर नोएडा के मयंक मिश्रा से लूटपाट करने वाले तीनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक बदमाश की मां कुछ नकदी लेकर घर से चली गई है। टीम उसकी तलाश में जुटी है। बदमाश नशे के आदी हैं और नशे के लिए ही लूटपाट को अंजाम देते थे।





मुठभेड़ में गिरफ्तार लूट की घटना के आरोपी। स्रोत: पुलिस

मुठभेड़ में गिरफ्तार लूट की घटना के आरोपी। स्रोत: पुलिस- फोटो : डलमऊ कोतवाली में फरियादियों की शिकायतें सुनते अधिकारी।

मुठभेड़ में गिरफ्तार लूट की घटना के आरोपी। स्रोत: पुलिस

मुठभेड़ में गिरफ्तार लूट की घटना के आरोपी। स्रोत: पुलिस- फोटो : डलमऊ कोतवाली में फरियादियों की शिकायतें सुनते अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed