{"_id":"66d1feb06413c2bcb9083931","slug":"three-residents-stuck-in-lift-30-minutes-in-amrapali-society-in-gn-west-video-2024-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"30 मिनट जिंदगी से जंग: ग्रेनो वेस्ट में अचानक बंद हुई लिफ्ट, तीन लोग फंसे; मदद के लिए मचाते रहे शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 मिनट जिंदगी से जंग: ग्रेनो वेस्ट में अचानक बंद हुई लिफ्ट, तीन लोग फंसे; मदद के लिए मचाते रहे शोर
Fri, 30 Aug 2024 10:47 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:47 PM IST
सार
ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में करीब 30 मिनट तक लिफ्ट में तीन निवासी फंसे रहे। सोसाइटी की एओए का दावा है कि करीब 10 मिनट तक लिफ्ट फंसी थी। उसका हैंडओवर अभी एनबीसीसी से नहीं लिया गया हैं।
विज्ञापन
अचानक बंद हुई लिफ्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी की एक लिफ्ट में तीन निवासी करीब 30 मिनट तक फंस रहे। आरोप है कि काफी शोर मचाने पर भी मदद नहीं मिली। काफी देर बाद निवासियों ने मेंटेनेंस टीम को सूचना दी। उसके बाद तकनीकी टीम का एक कर्मचारी वहां पहुंचा और सभी को बाहर निकाला। वहीं सोसाइटी की एओए का दावा है कि करीब 10 मिनट तक लिफ्ट फंसी थी। उसका हैंडओवर अभी एनबीसीसी से नहीं लिया गया हैं।
निवासियों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के टावर बी-4 की लिफ्ट भूतल पर अचानक बंद हो गई। लिफ्ट में तीन लोग सवार थे। जो नीचे आ रहे थे। काफी इंतजार के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। वहां पर सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं था। इस कारण समय से मदद नहीं मिली। काफी शोर मचाने के बाद आसपास के निवासी पहुंचे और उन्होंने मेंटेनेंस में सूचना दी।
आरोप है कि लिफ्ट के आपातकालीन बटन ने भी काम नहीं किया। अलार्म भी नहीं बजा। सूचना मिलने के बाद मेंटेनेंस टीम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और निवासियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
वहीं एओए के सदस्यों का कहना है कि कुछ निवासी एओए को बदनाम करने का प्रयास कर रहे है। जो एओए को काम नहीं करने दे रहे हैं। लिफ्ट में करीब 10 मिनट तक निवासी फंसे है। सोसाइटी की कुछ लिफ्ट में बारिश का पानी चला जाता है। इस कारण वो खराब हो जाती है। जिस लिफ्ट में निवासी फंसे है। वो भी उन लिफ्ट में शामिल है। इनका हैंडओवर अभी एजेंसी से नहीं लिया गया हैं। बाकी सभी लिफ्ट सहीं हैं।