फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three players from the district will shine in state-level competitions

Noida News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में दम भरेंगे जिले के तीन खिलाड़ी

Thu, 13 Nov 2025 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Three players from the district will shine in state-level competitions
राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में दम भरेंगे जिले के तीन खिलाड़ी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा संवाद। बालक कबड्डी स्पर्धा में कार्तिक शर्मा और एथलेटिक्स स्पर्धा में मुल्कानंद शर्मा व पारस कुशवाहा राज्यस्तरीय कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मंडलीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया। मंडल ट्रायल में छह जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 13 से 14 नवंबर तक वाराणसी स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में जूनियर बालक व बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता और 19 से 21 नवंबर तक सीतापुर के क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर प्रदेशीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बुधवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स व कबड्डी स्पर्धा में मंडलीय ट्रायल हुए हैं। इसमें गौतमबुद्ध नगर के कबड्डी स्पर्धा में कार्तिक शर्मा ने 20 सदस्यीय टीम में अपना स्थान पक्का किया। वहीं, एथलेटिक्स के जेवलिन स्पर्धा में पारस कुशवाहा व 110 मीटर बाधा दौड़ में मुल्कानंद शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर अपना चयन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed