{"_id":"67a8b6adecfe4e269501d087","slug":"three-players-from-the-district-will-play-in-the-state-level-boxing-competition-grnoida-news-c-23-1-vns1013-53196-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलेंगे जिले के तीन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलेंगे जिले के तीन खिलाड़ी
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलेंगे जिले के तीन खिलाड़ी
- जिले के भव्य, मानव व कृष करेंगे मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के तीन बॉक्सर, लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता खेलते हुए नजर आएंगे। बॉक्सरों का चयन मेरठ मंडल ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने बताया, 13 से 16 फरवरी को लखनऊ स्थित केडी बाबू सिंह स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए रविवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ व सहानपुर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गौतमबुद्ध नगर के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से तीन खिलाड़ी 67 किग्रा भार वर्ग में भव्य प्रताप सिंह, 70 किग्रा भार में मानव व 58 किग्रा भार में कृष भाटी बॉक्सिंग पंच लगाते हुए नजर आने वाले है। मंडल ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का चयन शनिवार को ग्रेनो के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल के आधार पर हुआ था। तीनों खिलाड़ी दादरी के सादोंपुर स्थित जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में कोच प्रमोद कुमार से बॉक्सिंग के गुर सीखते हैं।
-- -- -- -- -- -- -
- मानव खेलेंगा पहली बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसौया ने बताया कि भव्य, मानव व कृष मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। इसमें मानव पहली बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगा। वहीं, कृष व भव्य पहले भी प्रदेश स्तर पर अपना परचम लहरा चुके है। मानव व भव्य, सादोंपुर के निवासी है। वहीं, कृष भाटी, मायचा गांव का रहना वाला है। उन्हें उम्मीद है तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
नितेश कुमार