{"_id":"61671c9e83448f0acd549b93","slug":"three-miscreants-who-robbed-by-giving-lift-arrested-in-encounter-noida-news-noi6102498144","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। लिफ्ट देकर सवारियों को लूटने और एटीएम से पैसे निकलवाने वाले तीन बदमाशों को बुधवार सुबह कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि तीसरे को पीछाकर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी आई टेन कार, लूट के 47 हजार रुपये, मोबाइल, तमंचे बरामद किए हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक कार में सवार संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश सेक्टर-44 गोलचक्कर से सेक्टर-98 की तरफ सर्विस रोड पर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में टप्पल अलीगढ़ निवासी पुष्पेंद्र और दनकौर निवासी जावेद के पैर में गोली लग गई, जबकि दनकौर निवासी अरुण को पुलिस ने पीछाकर पकड़ लिया। बदमाशों ने महामाया, सेक्टर-37, एक्सप्रेसवे से लेकर अन्य स्थानों पर कई लूटपाट की हैं। जावेद पर 29, पुष्पेंद्र पर 20 और अरुण पर 15 मामले दर्ज हैं।
पिता-पुत्र से लूटे थे 1.69 लाख
बदमाश लिफ्ट देकर लोगाें से नगदी, मोबाइल लूट लेते थे और एटीएम कार्ड से पिन पूछकर पैसे निकालते थे। इन आरोपियों ने ही 16 सितंबर को महामाया फ्लाई ओवर की तरफ से आगरा जाने वाले रास्ते पर पिता-पुत्र को कार में लिफ्ट दी थी। रास्ते में दोनों ने 1.19 लाख रुपये लूट लिए थे। साथ ही, एटीएम कार्ड से 50 हजार रुपये निकलवा लिए थे। दोनों पीड़ित पिता-पुत्र जमीन खरीदने के लिए अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
मोबाइल लूट व चोरी की 100 वारदात करने वाले तीन गिरफ्तार
सरेराह लोगों से मोबाइल लूटने व चोरी करने वाले तीन बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूट व चोरी के 14 मोबाइल, फर्जी नंबर प्लेट लगी दो बाइक बरामद की हैं। बदमाशों ने नोएडा व एनसीआर के शहरों में मोबाइल लूट व चोरी की 100 से अधिक वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को सेक्टर-62 स्थित बैंक ऑफ इंडिया चौराहे के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी अनूप, रितिक और अंशु कुमार द्विवेदी के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग चोरी की बाइक पर नंबर प्लेट बदलकर लोगों से मोबाइल व अन्य सामान लूटते थे। इसके बाद मोबाइल को दिल्ली या अन्य जगहों पर बेच देते थे। एक बदमाश अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपी रितिक कुमार, अंशु व एक नाबालिग ने 13 सितंबर को एलआईसी बिल्डिंग के पास एक शख्स से मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में नाबालिग को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया था।