फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three mango trees removed without permission, action taken against four including AOA president

Noida News: बिना अनुमति हटाए आम के तीन पेड़, एओए अध्यक्ष समेत चार पर कार्रवाई

Wed, 20 May 2026 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Three mango trees removed without permission, action taken against four including AOA president
लॉजिक्स ब्लॉसम काउंटी सोसाइटी के निवासियों ने की थी शिकायत
विज्ञापन

नोएडा। लॉजिक्स ब्लॉसम काउंटी सोसाइटी में आम के तीन पेड़ जड़ से उखाड़कर दूसरी जगह शिफ्ट किए गए हैं। इसकी शिकायत मिलने पर वन विभाग की टीम ने जांच की तो पाया कि बिना अनुमति के ये पेड़ शिफ्ट किए गए हैं। विभाग ने एओए अध्यक्ष समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। साथ ही नोटिस भी जारी कर 25 मई तक जवाब मांगा गया है।
सेक्टर-137 स्थित लॉजिक्स ब्लॉसम काउंटी सोसाइटी में निवासियों का दावा है कि सेवानिवृत्त जिला वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने आम के पौधे लगाए थे। बीते दिनों सोसाइटी परिसर में लगे तीनों पेड़ों को उखाड़कर दूसरी जगह मंदिर के पास शिफ्ट कर दिया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ई-रिक्शे पर पेड़ रखकर ले जाया जा रहा है। निवासियों ने इसकी शिकायत वन विभाग से की थी। उसके बाद वन विभाग ने एओए अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सचिव एसपी सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर मेहता और उद्यान सुपरवाइजर जयपाल के खिलाफ ने केस दर्ज कर लिया है। विभागीय अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि ये पेड़ बिना अनुमति के किए गए थे।
विज्ञापन


एओए का दावा : पेड़ से भविष्य में बेसमेंट की छत को था खतरा
एओए अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दावा किया कि कुछ पेड़ों को उनकी उद्यान विभाग की टीम ने सोसाइटी के हित में शिफ्ट करने का आग्रह किया था। टीम ने एओए को बताया था कि पेड़ भविष्य में बड़े होंगे तो बेसमेंट की छत को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं या कमजोर कर सकते हैं, जबकि उसी के पास ही जल का टैंकर भी बना है। ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए पेड़ों को सिर्फ शिफ्ट किया गया है। 11 अन्य पेड़ भी लगाए गए हैं। वन विभाग से कोई पत्र नहीं मिला है। मिलते ही उसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----वर्जन

आम के तीन पेड़ बिना अनुमति के शिफ्ट किए गए हैं। इसकी शिकायत कार्यालय में मिली थी। टीम ने जांच की, वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। -रजनीकांत मित्तल, डीएफओ, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed