{"_id":"6031491d8ebc3ee8ea704c47","slug":"three-divorces-given-for-not-getting-car-in-dowry-mewat-news-noi566893974","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर गांव मेवली निवासी मम्मनदीन की बेटी तसलीमा को पति ने तीन तलाक दे देकर घर से बाहर निकाल दिया। नूंह महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष 5 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, तसलीमा का निकाह 2017 में तावडू खंड के गांव गवारका में सैफ के साथ हुआ था। शादी में मम्मनदीन ने बेटी को एक बाइक, 70 हजार की नकदी के अलावा पूरा सामान दिया था। लेकिन, ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। 2020 में तसलीमा ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद मम्मनदीन ने तसलीमा को बेटी होने पर 50 हजार की नकदी और एक बाइक दी। लेकिन, ससुराल पक्ष के लोग फिर भी खुश नहीं हुए। इसके बाद भी वह तसलीमा के साथ मारपीट कर दहेज में कार की मांग करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर तसलीमा को नवंबर 2020 में जान से मारने की धमकी देकर पति ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद तसलीमा गांव मेवली में आ गई। पुलिस ने शुक्रवार को तसलीमा के पति सैफ, ससुर गफ्फार, सास साबरा, देवर लाइक और ननद साबिका सहित अन्य परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई पूनम ने बताया कि तसलीमा के पति सैफ के खिलाफ तीन तलाक और अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।