फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Threats of cutting off electricity are making consumers their victims.

Noida News: बिजली काटने की धमकी देकर उपभोक्ताओं को शिकार बना रहे ठग

Sat, 01 Nov 2025 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Threats of cutting off electricity are making consumers their victims.
साइबर सेल में पहुंची 6 से अधिक शिकायतें, एनपीसीएल ने उपभोक्ताओं को किया आगाह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। साइबर ठग ग्रेटर नोएडा में बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की धमकी देकर ठग रहे हैं। अब तक छह से अधिक उपभोक्ताओं से लाखों रुपये ठग चुके हैं। उपभोक्ताओं ने साइबर सेल में शिकायत की है। एनपीसीएल ने भी लगातार शिकायतें आने पर उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की अपील जारी की है। कहा है कि अगर इस तरह का कोई संदेश आए तो कंट्रोल रूम में संपर्क करें।

ग्रेटर नोएडा के ज्यादातर हिस्से में एनपीसीएल बिजली आपूर्ति कर रहा है। इस समय एक लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। साइबर ठग बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर उपभोक्ताओं को अपना शिकार बना रहे हैं। साइबर सेल के अफसरों का कहना है कि अभी तक छह से अधिक केस आ चुके है। इनमें 5 लाख तक की ठगी की शिकायत है। उनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

सावधानी बरतने की अपील
एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि कंपनी के पास बिजली काटने का डर दिखाकर ठगी होने की कई शिकायतें आ चुकी हैं। ठग फर्जी संदेश भेजकर उपभोक्ताओं को अपना शिकार बना रहे हैं। उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि अगर उनके मोबाइल नंबर पर बिजली मीटर रीडिंग, बिल नहीं भरने या फिर अपडेट व केवाईसी को लेकर किसी तरह का संदेश आता है तो सावधान हो जाएं। तुरंत इस फर्जी संदेश की जांच के लिए कंपनी के कॉल सेंटर नंबर 0120-6226666 पर फोन कर जानकारी कर सकते हैं। फोन करने वाले बिजली काटने के नाम पर एक लिंक भेजकर भुगतान करने को बोल रहे हैं जो फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed