{"_id":"687fafea19b9686d890b2a48","slug":"threat-received-from-a-pakistani-number-noida-news-c-1-gnd1002-3197523-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: (संशोधित) \nलावारिस कुत्तों को बाहर निकालने पर पाकिस्तान के नंबर से मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: (संशोधित) लावारिस कुत्तों को बाहर निकालने पर पाकिस्तान के नंबर से मिली धमकी
विज्ञापन
फोटो है
-आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सोसाइटी में सोमवार को चार लोगों को लावारिस कुत्तों ने काटा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सोसाइटी के अध्यक्ष और उनके परिवार को मंगलवार को पाकिस्तान के नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई। यह धमकी तब मिली जब उन्होंने सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के हमलों के बाद उनको सोसाइटी से बाहर करने की कवायद शुरू की थी। बीते दो दिनों में लावारिस कुत्तों के हमले में चार लोग घायल हो गए थे।
इस संबंध में एओए अध्यक्ष विकास सिंह की ओर से संबंधित थाने में लिखित शिकायत दी गई है। अध्यक्ष का आरोप है कि शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि दो लावारिस कुत्तों ने बीते दो दिन में चार लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसमें फैसिलिटी कम मेंटेनेंस मैनेजर दीपक कुमार, हाउस कीपिंग स्टाफ से मोहित, अतुल को सोमवार को और विनय को मंगलवार को कुत्तों ने काटा है। चारों स्टाफ अपने दैनिक कार्य कर रहे थे। उसी दौरान कुत्तों ने हमला कर दिया। इससे चारों बुरी तरह घायल हो गए। उन सभी का इलाज निजी अस्पतालों में कराया गया।
एओए अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी सोसाइटी के ग्रुपों पर जब चलनी शुरू हुई तो उनकी और उनके प्रबंधन समेत सुरक्षाकर्मियों की मदद से लावारिस कुत्तों को सोसाइटी से निकालने का प्रयास किया गया। इसी दौरान देर शाम उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से फोन आया। फोन करने वालों ने धमकी भरे लहजे में लावारिस कुत्तों को सोसाइटी से बाहर न निकालने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि अगर कुत्तों को सोसाइटी के बाहर किया तो उनको और उनके परिवार को सात दिन के अंदर गोली मार दी जाएगी। एओए अध्यक्ष का कहना है कि पाकिस्तानी नंबर से आए फोन की रिकार्डिंग उनके पास है। इस बाबत घटना और धमकी को लेकर थाना सेक्टर-113 में लिखित शिकायत दी गई है। नोएडा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों को भी सूचित किया है।