{"_id":"5fb2c5428ebc3e1a242d34bb","slug":"this-is-pollution-increased-in-diwali-and-govardhan-grnoida-news-noi5486028141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले साल से अधिक प्रदूषित रहे दिवाली और गोवर्धन के दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले साल से अधिक प्रदूषित रहे दिवाली और गोवर्धन के दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली और गोवर्धन पर पिछले साल से अधिक रहा प्रदूषण
ग्रेटर नोएडा। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दिवाली और गोवर्धन के दिन वायु प्रदूषण अधिक रहा है। सभी मॉनिटरिंग स्टेशनों के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 40 से 100 अंक का अंतर है। हालांकि, इस बार भाई दूज के दिन का एक्यूआई करीब दो गुना कम रहा। सोमवार शाम नोएडा का एक्यूआई 243 और ग्रेटर नोएडा का 226 रहा। सर्दी शुरू होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर की हवा प्रदूषित हो जाती है। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए एनजीटी ने इस बार पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। जबकि, पिछले साल दिवाली पर दो घंटे का समय निर्धारित किया गया था। पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद इस साल की दिवाली ज्यादा प्रदूषित रही। 2019 में 27 अक्तूबर को दिवाली और 28 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा थी। दिवाली के दिन नोएडा का एक्यूआई 350 के करीब और गोवर्धन के दिन एक्यूआई 400 के करीब था। जबकि, इस साल दिवाली पर 430 और गोवर्धन के दिन एक्यूआई 450 से अधिक रहा। यही हाल ग्रेटर नोएडा का रहा है। पिछले साल से इस बार दिवाली और गोवर्धन के दिन का एक्यूआई 30 से 70 अंक कम रहा है। उधर, बारिश और हवा के कारण सोमवार को भाई दूज के दिन आबोहवा काफी अच्छी रही। वर्ष 2019 के मुकाबले इस बार एक्यूआई दो गुना कम रहा। पिछले साल एक्यूआई 400 के पार था। जबकि, सोमवार को 250 से नीचे रहा है।
नोएडा छठे और ग्रेनो सातवें नंबर पर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चार बजे के बुलेटिन में सोमवार को नोएडा देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं, ग्रेटर नोएडा सातवें नंबर पर रहा। पिछले चार दिन से नोएडा ग्रेटर नोएडा से अधिक प्रदूषित रहा है। जबकि, पहले ग्रेटर नोएडा ज्यादा प्रदूषित रहता था। दिल्ली एनसीआर में नोएडा दूसरे और ग्रेटर नोएडा तीसरे नंबर पर रहा।
दिवाली के दिन वायु प्रदूषण में अंतर
मॉनिटरिंग स्टेशन 2019 2020
सेक्टर-125 351 395
सेक्टर-62 361 440
सेक्टर-एक 373 433
सेक्टर-116 345 432
नॉलेज पार्क तीन 311 384
नॉलेज पार्क पांच 339 403
गोवर्धन के दिन वायु प्रदूषण में अंतर
मॉनिटरिंग स्टेशन 2019 2020
सेक्टर-125 397 439
सेक्टर-62 385 451
सेक्टर-एक 409 441
सेक्टर-116 396 433
नॉलेज पार्क तीन 362 418
नॉलेज पार्क पांच 388 416
भाई दूज के दिन वायु प्रदूषण में अंतर
मॉनिटरिंग स्टेशन 2019 2020
सेक्टर-125 412 253
सेक्टर-62 464 236
सेक्टर-एक 441 241
सेक्टर-116 438 241
नॉलेज पार्क तीन 410 225
नॉलेज पार्क पांच 444 226