फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Third list for 7,000 undergraduate seats today

Noida News: स्नातक की 7,000 सीटों के लिए तीसरी सूची आज

Mon, 21 Aug 2023 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Third list for 7,000 undergraduate seats today
डीयू : 64,288 विद्यार्थी ले चुके हैं दाखिला, 32,287 ने सीट किया फ्रीज
विज्ञापन

इसी सूची में रेगुलर दाखिलों के साथ ईसीए, खेल श्रेणी के दाखिले भी होंगे
1346 : छात्रों ने मिड एंट्री का विकल्प लिया है
30 : हजार छात्रों ने अपग्रेड का विकल्प लिया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों की 71 हजार सीटों पर दो आवंटन सूची के तहत 64,288 दाखिले हो चुके हैं। अब करीब सात हजार सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए शेड्यूल के मुताबिक तीसरी आवंटन सूची (अंतिम सूची) मंगलवार शाम पांच बजे जारी की जाएगी। इस सूची में रेगुलर दाखिलों के साथ-साथ ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी), खेल, सीडब्ल्यू (सशस्त्र बल) श्रेणी के दाखिले भी होंगे। तीसरे राउंड के बाद भी सीटें खाली रहने पर और राउंड आयोजित किए जाएंगे।
डीयू ने छात्रों को 17 से 19 अगस्त तक मिड एंट्री व अपनी वरीयताओं को दोबारा व्यवस्थित करने का अवसर दिया था। इस सुविधा के तहत करीब 1346 ने मिड एंट्री का विकल्प लिया है। इस तरह से इन छात्रों की कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम में नई एंट्री हुई है। दो राउंड तक 62,288 छात्रों ने दाखिला ले लिया है, जबकि 32,287 ने अपनी सीट को फ्रीज कर दिया है। इस तरह से वह अपनी सीट को बदलना नहीं चाहते हैं। वह आवंटित सीट को ही स्वीकार करेंगे। जबकि 30 हजार से अधिक ने अपग्रेड का विकल्प लिया है। वह अपने कॉलेज व कोर्स को बदल चुके हैं।
विज्ञापन

22 से 24 तक स्वीकारनी होगी सीट
अब जब मंगलवार को तीसरी सूची जारी होगी तो छात्रों को अपने पसंद का कॉलेज व कोर्स मिल सकता है। तीसरी सूची में उन्हें भी सीट मिलेगी जिन्हें अब तक सीट नहीं मिली है। तीसरी सूची के तहत प्राप्त सीट को 22 अगस्त से 24 अगस्त तक स्वीकार किया जा सकेगा। कॉलेज दाखिले का सत्यापन कर उसे 22 अगस्त से 25 तक मंजूरी देंगे। चूंकि अब साइंस व श्रेणी की सीटें ही खाली हैं ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि तीसरी सूची तक लगभग सभी सीटें भर जाएंगी। जो सीटें बच जाएंगी उनके लिए अगले राउंड की घोषणा बाद में की जाएगी। मालूम हो कि दो सूची के बाद 16 अगस्त को शैक्षणिक सत्र 2023-24 की शुरुआत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed